जब अमिताभ बच्चन भी रतन टाटा को नुकसान से नहीं बचा पाए, बिजनेसमैन के डूबे थे करोड़ों रुपये

टाटा ग्रुप के चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा (Ratan tata passed away) का लंबी बीमारी के चलते बुधवार (9 अक्टूबर) देर रात निधन हो गया। रतन टाटा 86 साल के थे। रतन टाटा अपने जीवन में जिस बिजनेस से जुड़े उसे सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। बिजनेस मैन होने के साथ साथ उनकी फिल्मों पर भी खास रुचि थी। उन्होंने अपने करियर में एक फिल्म पर पैसा लगाया था। जो बाद में उनकी पहली और आखिरी फिल्म भी है।

रतन टाटा अमिताभ बच्चन की फिल्म ऐतबार के प्रोड्यूसर थे। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी। इसके बाद उन्होंने फिर कभी किसी भी फिल्म पर पैसा नहीं लगाया। ऐतबार साल 2004 में आई थी। ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर जॉनर की फिल्म थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम अहम रोल में थे। फिल्म को विक्रम भट्ट ने डायरेक्ट किया था। ऐतबार हॉलीवुड फिल्म फियर से इंस्पाइर्ड थी। ये फिल्म 1996 में रिलीज़ हुई थी।

Ratan Tata invested money amitabh bacchan

नहीं लगाया फिर कभी पैसा
ऐतबार में अमिताभ ने पिता का रोल किया था। जो अपनी बेटी के लिए बहुत प्रोटेक्टिव था। वो अपनी बेटी को उसके बॉयफ्रेंड से बचाने के लिए किसी भी हद तक चला जाता है। क्योंकि उसका बॉयफ्रेंड सनकी और खतरनाक आदमी रहता है। दर्शकों को फिल्म में एक्टर्स की एक्टिंग खूब पसंद आई। लेकिन पैसे नहीं कमा सकी। फिल्म का बजट 9.50 करोड़ रुपये था और इसने महज 7.96 करोड़ रुपये कमाए थे। इसका मतलब फिल्म अपना बजट भी नहीं निकाल पाई। रतन टाटा को इस फिल्म से करीब 2.5 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। इसके बाद रतन टाटा ने किसी भी फिल्म में पैसा नहीं लगाया। साथ ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से किनारा भी कर लिया था।

बता दें, रतन टाटा के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान, अजय देवगन और रितेश देशमुख जैसे स्टार्स ने भी पोस्ट शेयर कर श्रद्धांजलि दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+