'सिकंदर' की रिलीज के पहले ही रश्मिका को मिली सलमान खान के साथ दूसरी फिल्म, जल्द होगा अनाउंसमेंट!

सलमान खान इन दिनों सिकंदर की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म के लिए वो खूब मेहनत कर रहे हैं। ये ईद के मौके पर रिलीज होगी। इसमे उनके साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में है। ये दोनों की पहली फिल्म है। इसके साथ ही अब दोनों साथ में दूसरी फिल्म करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो रश्मिका सलमान खान के साथ एटली की A6 में नजर आने वाली हैं।

दरअसल जवान से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले फिल्म मेकर एटली अपने करियर की 6वीं फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसे वो सलमान खान के साथ बना रहे हैं। फिलहाल इसे A6 नाम से जाना जाता है। इस फिल्म के बारे में काफी समय से चर्चा हो रही है।

Rashmika Mandanna

अब इस फिल्म की कहानी को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। पिंकविला ने सोर्स के हवाले से लिखी इस खबर में बताया, पिछले एक साल से एटली इस मेगा बजट फिल्म पर काम कर रहे हैं। ये एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो पुनर्जन्म पर बेस्ड होगी और दो टाइमलाइन में एक साथ चलेगी। इसमें एक प्रजेंट और दूसरा पास्ट होगा। एटली इसे ऐसा बनाना चाहते हैं जो पहले कभी नहीं बनी हो। इसे वो पीरियड ड्रामा पर सेटअप करना चाहते हैं।

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि सलमान इस फिल्म में ऐसे रोल में दिखेंगे, जिसे उन्होंने पहले कभी नहीं किया। वो इसमें वॉरियर किरदार में दिखेंगे। फिल्म की कहानी का अधिकतर हिस्सा पास्ट में रहेगा। फिल्म भी इसी में फोकस्ड होगी। सलमान इसमें धुआंधार एक्शन भी करते हुए दिखाई देंगे। फिल्म के प्रजेंट के सारे हिस्से एक दूसरे से कनेक्टेड भी होंगे। फिल्म की शूटिंग मिड 2025 में शुरू होगी। ये एटली का सबसे एम्बीशियस प्रोजेक्ट भी है। जिससे वो अपने दर्शकों को सबसे अलग एक्सपीरिएंस देना चाहते हैं। इसमें खूब सारा एक्शन, ड्रामा और विजुअल इफेक्ट्स होंगे। एटली इन दिनों इस फिल्म की कास्टिंग की तलाश में हैं। वो अभी इस बात को तय नहीं कर पा रहे हैं कि सलमान के पैरलल रोल में रजनीकांत या कमल हासन किसको लें।

हालांकि इस फिल्म के पहले सलमान एटली की ही प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म बेबी जॉन में दिखाई देंगे। इसमें उनका कैमियो होगा, जो काफी स्पेशल बताया जा रहा है। ख़ैर एटली की A6 कब ऑफिशियल अनाउंस होती है, ये देखने वाली बात होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+