विजय देवरकोंडा की इस आदत से दुखी हुईं रश्मिका मंदाना, एक्ट्रेस हो जाती हैं परेशान, कहा- 'उनको हमेशा ही...'

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda: साउथ की सुपरहिट जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी लव स्टोरी की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों को ऑनस्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफ स्क्रीन भी एकसाथ काफी पसंद किया जाता है। कपल भले ही अपने रिलेशनशिप की अफवाहों पर रिएक्ट नहीं करते लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ और ही बयां होता है।

नेहा धूपिया के टॉक शो 'नो फिल्टर नेहा' में रश्मिका मंदाना ने अपनी लव लाइफ और विजय देवरकोंडा से जुड़े कई खुलासे किए। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि वह एक्टर को किस नाम से बुलाती हैं। इसके अलावा उन्होंने कई बातें भी शेयर की हैं और बताया कि विजय की किस आदत से वह सबसे ज्यादा परेशान हैं।

Vijay Deverakonda

नेहा धूपिया के पॉडकास्ट 'नो फिल्टर नेहा' में विजय देवरकोंडा के बारे में कई सारी बातें की। एक्ट्रेस ने उनकी बुरी आदतें बताते हुए कहा कि, नके बारे में सबसे बुरा ये लगता है कि वो हर समय काफी सीरियस रहते हैं. हर समय उसके लिए काम, काम, काम बस काम ऐसा रहता है जैसे वो रॉकेट हो।'

वहीं रश्मिका ने विजय देवरकोंडा के बारे में बेस्ट चीज बताई और कहा, "हम दोनों मिडिल क्लास फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं. तो हमारी सोच और काम करने का तरीका एक जैसा ही है, इससे कई चीजें आसान हो जाती हैं।" विजय देवरकोंडा के बारे में बात करते हुए रश्मिका मंदाना ब्लश करती हुई दिखीं।

इसके बाद जब नेहा ने रश्मिका मंदाना से पूछा कि वह एक्टर प्यार से किस नाम से बुलाती हैं? इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं उन्हें विजु बुलाती हूं।" बता दें कि, विजय और रश्मिका को एकसाथ फिल्म 'गीता गोविंदम' और 'डियर कमरेड' में देखा गया था। दोनों की कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी। तभी से कपल अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में है। दोनों की साथ में वेकेशन की तस्वीरें फैंस का ध्यान खींचती हैं। अब फैंस को इंतजार है कि दोनों कब अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+