कौन है रक्षित शेट्टी? जिससे रश्मिका मंदाना को था बेइंताह प्यार, सगाई के बाद बिखर गया रिश्ता
Rashmika Mandanna Engagement: साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस विजय देवरकोंडा को डेट कर रही हैं। दोनों सितारे अगले साल 2025 में शादी कर सकते हैं। हालांकि इस खबर को लेकर अब तक कपल ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के लिंकअप की खबरें अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में दोनों को एकसाथ लंच डेट पर देखा गया था जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले रश्मिका मंदाना की सगाई टूट चुकी है। आइए जानते हैं कि किससे एक्ट्रेस की शादी होने वाली थी।

बता दें कि, रश्मिका मंदाना ने साउथ फिल्म 'किरिक पार्टी' से डेब्यू किया था। जिसमें उनके साथ लीड रोल में कन्नड़ अभिनेता रक्षित शेट्टी थे। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई औऱ फिर एक दूसरे से प्यार कर बैठे। इसके बाद कपल इस रिश्ते को नाम देना चाहते थे और साल 2017 में दोनों ने सगाई कर ली।
रश्मिका मंदाना से एक्टर रक्षित शेट्टी 12 साल बड़े थे। लेकिन उम्र के इस फासले को दरकिनार कर रश्मिका ने शादी करने का फैसला किया। हालांकि सगाई के कुछ महीने बाद ही कपल ने रिश्ता तोड़ने का ऐलान कर दिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो, सगाई के बाद रश्मिका और रक्षित के बीच काफी दिक्कतें आने लगी थी। हालांकि दोनों ने सगाई क्यों तोड़ी इस पर एक्ट्रेस ने कभी बात नहीं की।
रक्षित शेट्टी से अलग होने के बाद रश्मिका मंदाना ने फिल्म गीता गोविंदम में विजय देवरकोंडा के साथ का किया। जिसमें दोनों की दमदार कैमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया। इस फिल्म के बाद दोनों के अफेयर के चर्चे होने लगे थे। तब से विजय और रश्मिका को कई बार एकसाथ स्पॉट किया गया लेकिन दोनों कभी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं करते।












Click it and Unblock the Notifications