Rashmika Mandanna: जानिए, कितनी संपत्ति की मालकिन हैं 'पुष्पा' की रश्मिका मंदाना
Rashmika Mandanna: जानिए, कितनी संपत्ति की मालकिन हैं 'पुष्पा' की रश्मिका मंदाना
मुंबई, 05 अप्रैल: साउथ की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का मंगलवार (05 अप्रैल) को जन्मदिन है। साउथ के सुपरस्टार अर्जुन अल्लू और रश्मिका मंदाना की फिल्म ''पुष्पा दा राइज'' ने कुछ महीनों पहले बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ की है। इस फिल्म के बाद रश्मिका मंदाना सबसे महंगी एक्ट्रेसस की लिस्ट में शुमार हो गई हैं। इस फिल्म के सुपरहिट होने के बाद एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपनी फिल्म की फीस बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मिका मंदाना पुष्पा के पार्ट-2 के लिए अपनी फीस बढ़ा दी है। फिल्म पुष्पा के लिए रश्मिका मंदाना को 2 करोड़ रुपये की फीस दी थी। लेकिन अब उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी है। आइए जानें रश्मिका मंदाना एक फिल्म के लिए कितना चार्ज करती हैं और उनकी कुल संपत्ति कितनी है।
Recommended Video

पुष्पा की ताबड़तोड़ कमाई के बाद रश्मिका मंदाना ने बढ़ाई फीस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुष्पा फिल्म का सीक्वेल भी बनने वाला है। ऐसे में रश्मिका मंदाना ने अपनी फीस बढ़ा दी है। पुष्पा फिल्म के निर्देशक सुकुमार से रश्मिका ने फिल्म के पार्ट-2 के लिए मोटी रकम मांगी है। कथित तौर पर फिल्म ''पुष्पा दा राइज'' के लिए रश्मिका को 2 करोड़ रुपये दिए गए थे, लेकिन अब उन्होंने अपना बार बढा लिया है और फिल्म के सीक्वेल के लिए 3 करोड़ रुपये की मांग की है।
अगर रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए और फिल्म के निर्माता रश्मिका को 3 करोड़ देने को तैयार हो गए हैं। फिल्म पुष्पा-2 की शूटिंग फरवरी 2022 में शुरू हो जाएगी और 2022 के अंत में रिलीज होगी।

एक फिल्म का कितना फीस लेती हैं रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना अपनी एक्टिंग स्किल की वजह से टॉलीवुड में सबसे अधिक कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक है। रश्मिका मंदाना हर फिल्म के लिए 3 से 4 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। हालांकि कई फिल्मों में उन्होंने इससे कम चार्ज भी किया है लेकिन औसतन वह एक फिल्म के लिए 3 से 4 करोड़ ही लेती हैं। रश्मिका की सबसे ज्यादा कमाई तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों से होती है।

रश्मिका मंदाना की कुल संपत्ति कितनी है?
फोर्ब्स, आईएमडीबी और अलग-अलग ऑनलाइन संसाधनों के मुताबिक रश्मिका मंदाना की कुल संपत्ति लगभग $5 मिलियन है। जो भारतीय रुपये में 37 करोड़ है। हालांकि कुछ रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रश्मिका मंदाना की कुल संपत्ति $4 मिलियन (29 करोड़) है।

हर साल कितने करोड़ की कमाई करती हैं रश्मिका
रश्मिका मंदाना फिल्मों के अलावा मॉडलिंग, एंडोर्समेंट और कई अन्य विज्ञापन से भी कमाई करती है। रश्मिका मंदाना प्रति ब्रांड एंडोर्समेंट फीस 20 से 25 लाख रुपये है। पिछले 5 वर्षों के मुताबिक रश्मिका मंदाना की कुल संपत्ति का 30 प्रतिशत हर साल बढ़ रहा है। रश्मिका मंदाना की सालाना आय 6 से 7 करोड़ रुपये है। रश्मिका मंदाना हर महीने 28 से 30 लाख रुपये कमाती हैं।

3 लग्जरी घर की मालकिन हैं रश्मिका
मीडिया पोर्टल्स के मुताबिक, रश्मिका मंदाना के पास कर्नाटक और चेन्नई में लग्जरी विला हैं। जिसकी बाजार में कीमत 6 करोड़ रुपए आंकी गई है। वह अपने परिवार के साथ कर्नाटक में रहती हैं। इसके अलावा रश्मिका ने हाल ही में गोवा में भी एक घर खरीदा है। इसके अलावा रश्मिका ने मुंबई, हैदराबाद और दिल्ली में संपत्तियां भी खरीदी हैं जो उसकी कुल संपत्ति का हिस्सा है। वह 2022 में और संपत्तियां खरीदने की योजना बना रही है।

ढेर सारी लग्जरी कारें भी हैं रश्मिका के पास
साउथ इंडिया की मोस्ट डिमांडिंग एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के पास भी ढेर सारी लग्जरी कारें हैं। रश्मिका मंदाना को लग्जरी कारों का शौक है। उनके पास ऑडी, मर्सिडीज और हुंडई जैसे ब्रांड्स के कार हैं। रश्मिका की कुल कारों में ऑडी क्यू3 (60 लाख रुपये), हुंडई क्रेटा (25 लाख) , मर्सिडीज बेंज (1 करोड़) सी क्लास जैसी कारें शामिल हैं। भारतीय मुद्रा में कारों की कीमत 3 करोड़ तक जाती है।












Click it and Unblock the Notifications