क्या विजय देवरकोंडा के साथ ऑस्ट्रेलिया गई हैं रश्मिका मंदाना? फोटो के वायरल होते ही सामने आया ये बड़ा सच

Rashmika Mandanna: साउथ फिल्मों से लेकर बॉलीवुड तक मे अपनी एक्टिंग और खूबसूरती का जादू चलाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का क्रेज इस समय चारों तरफ फैला हुआ है। रश्मिका मंदाना को आखिरी बार फिल्म एनिमल में देखा गया था।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का रिश्ता
आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना फिल्मों के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। रश्मिका अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। पिछले कुछ समय से रश्मिका साउथ के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।

rashmika mandanna

ऑस्ट्रेलिया पहुंची हैं रश्मिका मंदाना
अब रश्मिका मंदाना ने एक ऐसी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसे देखने के बाद से फिर से दोनों की डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगी हैं। दरअसल, रश्मिका मंदाना इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं। एक्ट्रेस ने ऑस्ट्रेलिया से ही एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इस फोटो में एक्ट्रेस एक टेडी बियर को लेकर पोज देती नजर आ रही हैं।

रश्मिका ने शेयर की क्यूट फोटो
इस फोटो में रश्मिका मंदाना बहुत ही क्यूट लग रही हैं। एक्ट्रेस की इस फोटो को देखने के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लेकिन इस फोटो में यूजर्स ने एक ऐसी चीज पकड़ी है जिसके बाद फिर से रश्मिका और विजय देवरकोंडा का प्यार छुप नहीं पा रहा है।

क्या विजय देवरकोंडा ने खींची रश्मिका की तस्वीर
आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना ने जो फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है वो एक ग्लास विंडो के सामने की है। ऐसे में इस ग्लास विंडो में रश्मिका की फोटो लेने वाले शख्स की भी हल्की सी झलक देखने को मिली है। हालांकि शख्स का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। लेकिन इस फोटो को देखने के बाद कई यूजर्स ये कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस की ये फोटो उनके रुमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा ने ही क्लिक की है और ग्लास में दिख रहा शख्स वही हैं।

क्या रश्मिका और विजय करने वाले हैं सगाई
आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा कई बार एक साथ वेकेशन पर जाते रहते हैं। हालांकि कभी भी दोनों ने एक साथ कोई फोटो शेयर नहीं की है। पिछले कई दिनों से दोनों के अफेयर और फिर सगाई तक की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अब तक इस रिश्ते को लेकर कोई बात नहीं की है और शादी को लेकर कुछ कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+