ट्रोलिंग से परेशान हुईं Rashmika Mandanna ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-'लंबे समय तक किया इग्नोर लेकिन अब...'
रश्मिका मंदाना ने लंबे समय बाद ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग को लेकर अपना दर्द बयां किया है।
Rashmika Mandanna: साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अब तक अपने फिल्मी करियर में एक से एक हिट फिल्में दी हैं। साउथ इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के बाद एक्ट्रेस ने फिल्म गुडबॉय से बॉलीवुड डेब्यू किया। हालांकि फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन रश्मिका मंदाना अब नेशनल क्रश बन चुकी हैं। वहीं दूसरी तरफ रश्मिका अक्सर किसी ना किसी वजह से ट्रोल होती रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स से परेशान होकर सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया।

रश्मिका मंदाना हुईं ट्रोलिंग से परेशान
रश्मिका मंदाना पिछले कुछ दिनों से विजय देवरकोंडा के साथ रिलेशनशिप की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। लगातार खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी भी मीडिया के सामने खुलकर बात नहीं की। लेकिन एक्ट्रेस इंटरनेट पर चल रही इन अफवाहों से काफी परेशान हैं इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात कही है।

सोशल मीडिया पर लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट
रश्मिका मंदाना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में एक्ट्रेस एक नाव में बैठी हुई नजर आ रही हैं। लेकिन उनकी फोटो से ज्यादा कैप्शन ने फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। जिसमें उन्होंने ट्रोलिंग से परेशान से होकर अपना दर्द बयां किया। चलिए जानते हैं कि आखिर एक्ट्रेस ने आखिर अपने पोस्ट पर ट्रोलर्स के लिए क्या लिखा?

'मैंने जब से अपना करियर शुरू किया है, तब से ही मैं ट्रोल्स... '
रश्मिका मंदाना इस पोस्ट को शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'कुछ चीजें हैं, जो मुझे पिछले कुछ समय या सालों से परेशान कर रही हैं और मुझे लगता है उसे बयां करना जरूरी है। मैं सिर्फ अपने बारे में बात करूंगी, जोकि मैंने साल भर पहले की थी। मैंने जब से अपना करियर शुरू किया है, तब से ही मैं ट्रोल्स और नकारात्मक लोगों के लिए पंचिंग बैग की तरह बन गई हूं'।

एक्ट्रेस ने जाहिर किया अपना गुस्सा
रश्मिका मंदाना ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'मैं ये बात जानती हूं कि जो जिंदगी मैंने चुनी है, उसकी एक कीमत है। मुझे ये भी समझ आता है कि मुझे अचानक ही हर एक व्यक्ति प्यार नहीं कर सकता, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप मेरे लिए नेगेटिव बोलें। सिर्फ मुझे पता है कि आप लोगों को खुश करने के लिए मैं दिन रात किस तरह का काम कर रही हूं। मुझे सिर्फ इस चीज की परवाह है कि जो भी मैं कर रह हूं उससे आपको खुशी महसूस होनी चाहिए।'

ट्रोलिंग से टूटा एक्ट्रेस का दिल
रश्मिका मंदाना का गुस्सा यहीं नहीं रूका, उन्होंने आगे लिखा कि, 'मैं सच में ये कोशिश करती हूं कि मैं कुछ ऐसा करूं जिससे आपको और मुझे दोनों को गर्व हो। ये बहुत ही ज्यादा दिल तोड़ने वाला और मनोबल गिराने वाली बात है कि मुझे उन बेतुकी चीजों के लिए इंटरनेट पर घेरा जाता है, जोकि मैंने कभी किया ही नहीं है'।

'मैंने अब तक इन चीजों को लम्बे समय तक इग्नोर किया'
रश्मिका मंदाना ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'इंटरनेट पर फैल रही ये मनगढ़त कहानियां मेरे और इंडस्ट्री के बाहर मेरे रिश्तों को खराब कर रही है। इस खराब नकारात्मकता और नफरत का क्या? मैंने अब तक इन चीजों को लंबे समय तक इग्नोर किया। मैं किसी को नीचा नहीं दिखा रही हूं, लेकिन मैं एक इंसान के तौर पर मिल रही नफरत की वजह से बदलना नहीं चाहती'।

पोस्ट पर फैंस दे रहे रिएक्शन
रश्मिका मंदाना ने अपने इस पोस्ट के अंत में लिखा कि, मैं कड़ी मेहनत करना जारी रखूंगी और आपके लिए बेहतर करूंगी। क्योंकि जैसा मैंने कहा, आपको खुश करना - मुझे खुश करना है। सभी पर दया करो। हम सब अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश कर रहे हैं। शुक्रिया।'' फिलहाल एक्ट्रेस के इस पोस्ट में लगातार फैंस कमेंट कर रहे हैं और उनको पॉजिटिव रहने का संदेश दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications