रश्मि देसाई के Ex पति ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी, नंदीश संधु को किया बदनाम, बोले-'मुझे फिजिकली एब्यूसिव...'

Nandish Sandhu on ex-wife Rashami Desai: टीवी अभिनेता नंदीश संधू और राशमी देसाई ने 2012 में शादी की थी। लेकिन तीन साल बाद 2015 में कपल का तलाक हो गया था। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने खुलासा किया कि आखिर किस वजह से उन्होंने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया।

सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू नंदीश संधू ने बताया कि रश्मि देसाई से उनकी पहली मुलाकात टीवी सीरियल उतरन के दौरान हुई थी। दोनों ने काफी समय तक इस सीरियल में काम किया और इस दौरान उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया। जबतक रिलेशनशिप में थे तो दोनों के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था।

rashami desai

नंदीश संधू ने आगे बताया आखिर किस वजह से उन्होंने रश्मि से तलाक लिया। एक्टर ने कहा कि, 'कई बार ऐसा होता है कि राई का पहाड़ बना दिया जाता है। मुझे लगता है कि यह हम दोनों की ओर से एक समझदारी भरा फैसला था। हमारा व्यवहार, सोचने का ढंग और स्वभाव एक जैसा नहीं था। जिसकी वजह से हमारे बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था।' नंदीश ने ये भी स्वीकार किया कि उन्होंने रश्मि से तलाक का फैसला कर जल्दबाजी कर दी।

नंदीश ने बताया कि जब उन्होंने शादी करने का फैसला किया था तब उन्हें कंपैटिबिलिटी का मतलब समझ आया था। दोनों के बीच आपसी सहमति नहीं बन पाती थी। एक्टर ने कहा कि, 'जब तलाक हुआ तो मुझे लगा कि हर कोई मुझ पर उंगलियां उठा रहा है। हर कोई मुझे अपराधी की तरह देख रहा था। मीडिया में मेरे बारे में कहा जा रहा था कि मैं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था, मैं कैसानोवा था। इसकी वजह से मैं खुद को ठगा हुआ महसूस करने लगा। कहीं ना कहीं इन आरोपों की वजह से मेरी इमेज खराब हो गई और इसका असर करियर पर भी पड़ा।'

जब एक्टर से पूछा गया कि क्या आज भी उनकी रश्मि देसाई से बात होती है? इसके जवाब में एक्टर ने पूरी तरह से इंकार नहीं किया लेकिन कहा कि वह दोनों अब दोस्त नहीं है। एक्टर ने कहा, 'हम दोनों दोस्त नहीं है क्योंकि उन्होंने मेरे बारे में कई इंटरव्यूज ऐसा कुछ कहा जिससे मुझे काफी बुरा लगा है। इस बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+