राकेश बापट ने सरेआम सड़क पर शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता के साथ किया ये काम, देखते रह गए लोग
एक लंबे टाइम के बाद राकेश बापट और शमिता शेट्टी को एक साथ देखा गया। सोशल मीडिया पर कपल की एक खूबसूरत तस्वीर वायरल हो रही है।
मुंबई, 26 जुलाईः बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शएट्टी की बहन एक्ट्रेस शमिता शेट्टी और एक्टर राकेश बापट के बीच पिछले कुछ समय से ब्रेकअप की खबरे आ रही थीं। आपको बता दें कि ये दोनों टीवी की दुनिया की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक हैं। इन दोनों की मुलाकात रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में हुई थी, जिसे फिल्म मेकर करण जौहर ने होस्ट किया था। इसी शो में दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए थे और शो के खत्म होने तक दोनों एक-दूसरे के साथ ही थे। राकेश और शमिता ने शो में ही एक दूसरे के लिए अपनी फीलिंग्स बताई थी। हालांकि कुछ दिनों पहले दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगीं। एक लंबे टाइम के बाद दोनों को एक साथ देखा गया। सोशल मीडिया पर कपल की एक खूबसूरत तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें राकेश अपनी लेडी लव को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

राकेश ने सरेआम शमिता को किया किस
आपको बता दें कि हाल ही में शमिता शेट्टी और राकेश बापट के बीच अनबन की खबरें आई थीं, जिसमें कहा गया था कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि अब इस कपल की नई तस्वीर को देखकर उनके फैंस खुश हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
वायरल हो रही है कपल की तस्वीर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस फोटो में साफ देखा जा सकता है कि राकेश अपनी लेडी लव यानी शमिता शेट्टी को सरेआम सड़क पर किस कर रहे हैं। फोटो में दोनों बहुत ही खूबसूरत लग रहे हैं। तस्वीर में दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही हैं।

बेहद खुश दिखीं शमिता
शमिता और राकेश की इस तस्वीर को कपल के एक फैन पेज '@shamraq_sl_fan' इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जिसमें राकेश अपनी लेडी लव शमिता को प्यार से किस करते हुए दिख रहे हैं। वहीं शमिता शरमाते हुए, जमीन की तरफ देख रही हैं। हालांकि उनके चेहरे पर छाई प्यारी सी मुस्कान को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह राकेश के साथ बहुत ही खुश हैं।
एक दूसरे से बयां किया प्यार
वायरल हो रही फोटो में शमिता ने फ्लॉवर प्रिंटेड ड्रेस पहनी हुई बै। खुले कर्ल बालों में वह बहुत ही प्यारी लग रही हैं। वहीं राकेश स्काई ब्लू शर्ट और ब्लैक पैंट में हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। कपल की फोटो को देखकर लग रहा है कि दिनों किसी शहर के बाहरी इलाके में अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दोनों सड़क पर चलते हुए एक दूसरे के साथ अपना प्यार बयां कर रहे हैं।
पहले आ रही थीं ब्रेकअप की खबरें
कुछ दिनों पहले ही खबर आ रही थी कि शमिता शेट्टी और राकेश बापट के बीच ब्रेकअप हो गया है। दोनों एक दूसरे का साथ दिखाई नहीं दे रहे थे। किसी भी इवेंट्स में दोनों साथ में नजर नहीं आ रहे थे। यहां तक कि शिल्पा शेट्टी की जन्मदिन की पार्टी में भी शमिता ने राकेश बापट को इंवाइट नहीं किया था। वहीं राकेश ने भी दोनों के बारे में कुछ भी बोलने से मना कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications