फिर टूटा एक और रिश्ता! रैपर रफ्तार पत्नी कोमल वोहरा से लेंगे तलाक, जानिए अलग होने की क्या है वजह?

लंबे समय से एक दूसरे से अलग रह रहे रैपर रफ्तार और उनकी पत्नी कोमल वोहरा ने एक दूसरे से तलाक लेने का फैसला लिया है। दोनों की शादी को लगभग 6 साल हो गए थे.

मुबई, 24 जून: बॉलीवुड जगत में रिश्ते टूटने का सिलसिला खत्म ही नहीं हो रहा है। हाल ही में सोहेल खान और उनकी पत्नी के तलाक की खबरों ने फैस को हैरान कर दिया था। वहीं अब मशहूर रैपर रफ्तार और उनकी पत्नी कोमल वोहरा ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है। जी हां शादी के 6 साल बाद अब रफ्तार ने पत्नी से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी डाली है।

Recommended Video

    Rapper Raftaar Divorce: Raftaar Wife से लेंगे तलाक, पहली नजर में हुआ था प्यार | वनइंडिया हिंदी|*News
    रैपर रफ्तार का टूटा रिश्ता

    रैपर रफ्तार का टूटा रिश्ता

    बॉलीवुड जगत से इन दिनों किसी ना किसी सेलेब्स के रिश्ते टूटने की खबर सामने आ रही है। हाल ही में जाने माने एक्टर सोहेल खान के तलाक की खबरें सामने आई थी। अब इस लिस्ट में जाने माने रैपर रफ्तार का भी रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया। जी हां, शादी के 6 साल रफ्तार और उनकी पत्नी कोमल वोहरा ने अलग होने का फैसला किया।

    कोर्ट में डाली तलाक की अर्जी

    कोर्ट में डाली तलाक की अर्जी

    खबरों के मुताबिक, दोनों ने साल 2020 में तलाक की अर्जी डाली थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण दोनो का तलाक होने से टल गया। रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि, दोनों एक दूसरे से लंबे समय से अलग रह रहे थे। दोनों के बीच शादी के कुछ दिनों बाद से मनमुटाव शुरू हो गया था। जिसके बाद अब रैपर रफ्तार ने पत्नी कोमल वोहरा से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी डाली है।

    सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो

    सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो

    फिलहाल कोमल और रफ्तार के तलाक पर कानूनी कार्रवाई शुरू हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, अब रफ्तार और पत्नी कोमल 6 अक्टूबर 2022 को तलाक के पेपर पर साइन कर एक दूसरे से हमेशा के लिए अलग हो जाएंगे। हालांकि, इस खबर के बाद से फैंस को काफी बड़ा झटका लगा है। रफ्तार और कोमल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।

    ऐसे मिले थे रफ्तार और कोमल

    ऐसे मिले थे रफ्तार और कोमल

    आपको बता दें कि, इन दोनों की शादी साल 2016 में हुई थी। इससे पहले दोनों एक दूसरे को लगभग 5 साल तक डेट कर रहे थे। दोनों पहली बार साल 2011 में एक कॉमन फ्रेड के जरिए मिले थे। दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई और देखते ही देखते ये दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद दोनों ने साल 2016 में शादी करने का फैसला लिया। खैर अब दोनों की राहें जुदा हो गई हैं। दोनों ने सोशल मीडिया से अपनी साथ की शादी की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+