बादशाह से गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने वसूली मोटी रकम, जानें क्या किया रैपर ने? क्या हुई थी बात?

Rapper Badshah News: बॉलीवुड के फेमस सिंगर और रैपर बादशाह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बादशाह को ट्रैफिक रूल्स फॉलो न करने के चलते गुरुग्राम में बड़ा जुर्माना भरना पड़ा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर रैपर को लेकर जमकर चर्चा हो रही है।

बादशाह ने गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस को दिया जुर्माना
बताया जा रहा है कि रैपर बादशाह गुरुग्राम में अपने कॉन्सर्ट के लिए पहुंच रहे थे, जो एयरिया मॉल में था। वहां तक पहुंचने के लिए बादशाह ने रॉन्ग साइड सड़क ले लिया, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें रोक दिया और उन्हें भारी जुर्माना भरना पड़ा।

Rapper Badshah News

कॉन्सर्ट के लिए जाते हुए ट्रैफिक नियमों का नहीं किया पालन
बादशाह के साथ हुई ये घटना गत 15 दिसंबर 2024 (रविवार) की है। बादशाह का इवेटंट उसी दिन गुरुग्राम के एयरिया मॉल में आयोजित किया गया था। अपने इसी कॉन्सर्ट के लिए जाते हुए ट्रैफिक नियमों का ठीक से पालन नहीं करने की वजह से बादशाह को 15 हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ा है।

कार्तिक आर्यन की गाड़ी का भी कटा था चालान
आपको बता दें कि बादशाह पहले सिलेब्रिटीज नहीं हैं जिन्हें इस तरह का गलत काम कर फाइन भरना पड़ा है। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे और उन्होंने अपनी लैम्बॉर्गिनी उरुस को नो-पार्किंग जोन में पार्क किया था। इसके बाद एक्टर की गाड़ी पर बड़ा चालान किया गया था।

वरुण धवन ने भी की थी बड़ी गलती
इसी तरह नवंबर 2017 में वरुण धवन भी अपने फैंस के रिक्वेस्ट पर सेल्फी लेने के लिए गाड़ी से झुककर खड़े हो गए थे। इसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें बताया था कि उनकी इस गलती के लिए ई-चालान काटा गया है। इसके बाद वरुण धवन ने सबसे माफी भी मांगी थी।

सारा अली खान को दिल्ली में भरना पड़ा था फाइन
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान एक बार दिल्ली में शूटिंग कर रही थीं। उस समय दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने उनका चालान काटा था। सारा बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म की शूटिंग कर रही थीं और कार्तिक आर्यन के साथ बाइक पर पीछे बैठी थीं। कार्तिक ने हाफ-फेस हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन सारा अली खान बिना हेलेमट के नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+