'सुशांत सिंह राजपूत के साथ जो हुआ, वो मेरे साथ....', महेश भट्ट पर भड़के रणवीर शौरी, किया चौंकाने वाला खुलासा
Ranvir Shorey: बॉलीवुड के दमदार एक्टरों में से एक रणवीर शौरी इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। खबर है कि रणवीर शौरी ने इंडस्ट्री के फेमस फिल्ममेकर महेश भट्ट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि महेश भट्ट् के लिए उनके दिल में बहुत सम्मान था लेकिन उन्हें मैन्युपुलेट किया गया।
महेश भट्ट पर भड़के रणवीर शौरी
आपको बता दें कि रणवीर शौरी ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के बारे में भी खुलकर बात की और कहा कि यही चीज उनके साथ हुई थी। रणवीर शौरी के मुताबिक फिल्म इंडस्ट्री में खूब गुटबाजी होती है और ऑफ द रिकॉर्ड हर कोई इस बात को स्वीकार करता है लेकिन सबक सामने कोई कुछ नहीं कहता।

'महेश भट्ट ने मुझे काफी मैन्युपुलेट किया था'
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर शौरी एक समय पर फिल्ममेकर महेश भट्ट की बेटी एक्ट्रेस पूजा भट्ट को के साथ रिलेशनशिप में थे। रणवीर शऔरी ने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि पूजा भट्ट के साथ डेटिंग के दौरान लेकिन महेश भट्ट ने उन्हें काफी मैन्युपुलेट किया था। इसके अलावा रणवीर शौरी ने सुशांत सिंह राजपूत और बॉलीवुड की गुटबाजी पर भी कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
'मेरे साथ बहुत ही दोगला व्यवहार किया जा रहा था'
रणवीर शौरी ने इंटरव्यू में कहा- मेरे मन में महेश भट्ट के लिए बहुत सम्मान था, लेकिन जब तक वह बवाल नहीं हुआ था, तब तक। जब मैं उनकी बेटी पूजा भट्ट को डेट कर रहा था, तो मैंने देखा कि वास्तव में उनके प्रति मेरे मन में जो भी सम्मान था, उसका इस्तेमाल वह मुझे बरगलाने के लिए कर रहे थे। मेरे साथ बहुत ही दोगला व्यवहार किया जा रहा था।
'सुशांत के साथ वही हुआ, जो मेरे साथ किया जा रहा था'
रणवीर शौरी ने दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के बारे में भी खुलकर बात की। रणवीर शौरी ने कहा कि जब कुछ साल बाद सुशांत के साथ भी उनके जैसा ही व्यवहार किया जाने लगा, तो उन्हें लगा कि अब बोलना चाहिए। रणवीर शौरी ने आगे कहा- ये इंडस्ट्री में खूब होता है। किसी के खिलाफ गैंग बनाना, उन्हें साइडलाइन कर देना, किसी और का सहारा लेकर उसके ऊपर खड़े हो जाना, किसी के करियर को बर्बाद करना। ऐसा राजनीति, कॉरपोरेट और मीडिया में भी होता है, लेकिन यह ग्लैमरस नहीं है।
सुशांत सिंह राजपूत के साथ रणवीर का रिश्ता
रणवीर शौरी ने कहा- मैंने और सुशांत ने फिल्म 'सोनचिड़िया' में साथ काम किया था। इसमें मनोज बाजपेयी और भूमि पेडनेकर समेत कई और कलाकार थे। मैं ये नहीं कहूंगा कि हम करीब थे, लेकिन हम दोस्त जरूर थे। मेरे वह कई बार घर आए थे और दो महीने की लंबी शूटिंग के दौरान हम काफी करीब रहे। हम दोनों का बॉन्ड फिजिक्स के कारण डेवलप हुआ था। हम दोनों को ही ये बहुत पसंद था। लेकिन फिर वो हमें छोड़कर चला गया।
-
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications