Cirkus Trailer: रणवीर सिंह की 'सर्कस’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, फिल्म में हुई इस हसीना की एंट्री
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म सर्कस का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस मजेदार ट्रेलर को देख खुद को हंसने से रोक नहीं पाएंगे।
Cirkus Trailer: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से लगातार अपनी अपकमिंग फिल्म सर्कस को लेकर चर्चा में बने हुए थे। फिल्म मेकर्स ने जब से इसका पोस्टर रिलीज किया है तभी से फैंस इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। खैर अब फैंस का ये इंतजार खत्म हुआ और फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। खास बात ये है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह डबल रोल में दिखाई देंगे।

सर्कस में धमाल मचाएंगे रणवीर सिंह
सर्कस के 3.38 मिनट के धमाकेदार ट्रेलर की शुरूआत रणवीर सिंह से होती है। फिर धीरे-धीरे फिल्म की सभी हसीनाएं जैसे पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस नजर आती हैं। रणवीर सिंह इसमें एक इलेक्ट्रिक मैन के किरदार में नजर आए जिसके साथ कुदरत का करिश्मा होता है। साथ ही एक्टर सभी हसीनाओं के साथ मस्ती मजाक करते हुए दिखाई दिए। लेकिन सबसे ज्यादा जिसके लिए रणवीर का दिल धड़कता है वो होती है जैकलीन फर्नांडिस। वहीं ट्रेलर अंत में सबसे बड़ा सरप्राइज एक आइटम सॉन्ग होता जिसमें लव बर्ड्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने डांस से धमाल मचाते हुए नजर आए। कुल मिलाकर फिल्म का ट्रेलर काफी जबरदस्त हैं। यहां देखें फिल्म सर्कस का ट्रेलर
सर्कस में मुख्य किरदार
फिल्म सर्कस को रोहित शेट्टी डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में उन्होने गोलमाल का तड़का देने की पूरी कोशिश की है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा, वरुण शर्मा, जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, वृजेश हिरजी, मुकेश तिवारी, संजय मिश्रा, जॉनी लिवर, सिद्धार्थ जाधव और अश्ननी कलसेकर जैसे तमाम बड़े सितारे नजर आएंगे। फिल्म में फैंस के लिए एक और सरप्राइज होगा। जी हां इसमें अजय देवगन का कैमियो भी है। बता दें कि, यह फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications