रणवीर सिंह ने तैमूर अली खान को बताया था अपने बुढ़ापे की लाठी, आखिर ऐसी क्या हो गई बात

एक पुराने इंटरव्यू में जब रणवीर सिंह से पूछा गया था कि वह किस बॉलीवुड खान के साथ काम करना चाहेंगे, तो उनके जवाब ने काफी लोगों को हैरान कर दिया था। उन्होंने तैमूर अली खान का नाम लिया था।

मुंबई, 9 जुलाईः बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 7' के पहले एपिसोड में एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ नजर आने के बाद से रणवीर सिंह सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस चौट शो में रणवीर सिंह ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि दीपिका पादुकोण से शादी करने के बाद उन्होंने अपने सुहागरात पर क्या किया था। उन्होंने वैनिटी वैन में किए सेक्स के बारे में खुलासा किया। उन्होंने शो में उर्फी जावेद के कपड़ों का भी मजाक उड़ाया। रणवीर सिंह अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने यूनीक फैशन और ढेर सारी बातें करने के लिए भी इंडस्ट्री में फेमस हैं। वह जब बात करने बैठते हैं तो बहुत कुछ बता जाते हैं। ऐसे ही एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह एक तैमूर उनके बुढ़ापे का सहारा जरूर बनेंगे। आइए आपको बताते हैं कि रणवीर ने तैमूर के लिए ये बात क्यों बोली थी।

तैमूर के साथ काम करना चाहते हैं रणवीर सिंह

तैमूर के साथ काम करना चाहते हैं रणवीर सिंह

उस पुराने इंटरव्यू में जब रणवीर सिंह से पूछा गया था कि वह किस बॉलीवुड खान के साथ काम करना चाहेंगे, तो उनके जवाब ने काफी लोगों को हैरान कर दिया था। उन्होंने शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान या सैफ अली खान का नाम नहीं लिया, बल्कि उन्होंने तैमूर अली खान का नाम लिया था। रणवीर ने तैमूर को अपने बुढ़ापे का सहारा भी बताया था।

रणवीर के पसंदीदा खान हैं तैमूर

रणवीर के पसंदीदा खान हैं तैमूर

आपको बता दें कि तैमूर, बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान के बड़े बेटे हैं, जिनका जन्म साल 2016 में हुआ था। वहीं साल 2021 में ही इस कपल ने अपने दूसरे बच्चे जेह अली खान का स्वागत किया था। सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक पुराने इंटरव्यू में जब रणवीर सिंह से बॉलीवुड के उनके पसंदीदा खान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने तैमूर अली खान का नाम लिया। रणवीर ने कहा कि उनकी इच्छी है कि वह एक दिन तैमूर के साथ फिल्म में काम कर सकें।

रणवीर सिंह निभाना चाहते हैं तैमूर के डैडी का रोल

रणवीर सिंह निभाना चाहते हैं तैमूर के डैडी का रोल

रणवीर ने उस इंटरव्यू में कहा था- तैमूर तो मेरे बुढ़ापे का सहारा है। वह बहुत बड़ा स्टार है और जब वह एक्टिंग करेंगे, अपना डेब्यू करेंगे, उस समय मेरी उम्र हो जाएगी और मुझे एक्टिंग छोड़नी नहीं है तो मुझे उस समय सिर्फ तैमूर के डैडी का रोल मिलेगा जो मैं बिल्कुल करना चाहूंगा। मुझे तैमूर के साथ काम करके अच्छा लगेगा।

तैमूर अली खान को बताया बुढ़ापे का सहारा

तैमूर अली खान को बताया बुढ़ापे का सहारा

रणवीर सिंह ने आगे कहा- तैमूर मेरे बुढ़ापे का सहारा है। मैं चाहता हूं कि तैमूर बहुत ही अच्छी काम करे। बहुत सारी फिल्में करें और उसकी हर फिल्म में, मैं उनके पापा का रोल करूं। आपको बता दें कि रणवीर को आखिरी बार फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में देखा गया था। हालांकि फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म नहीं किया। इससे पहले, उन्हें स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म '83' में देखा गया था, जिसमें उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी उनके साथ थी।

इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर सिंह

इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर सिंह

रणवीर सिंह जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में आलिया भट्ट उनके साथ नजर आएंगी। इसके अलावा रणवीर के पास रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' भी है, जो इस साल 23 दिसंबर को रिलीज होगी। रणवीर सिंह के फैंस उनकी इन दो अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+