दीपिका पादुकोण की गोद में बैठ गए रणवीर सिंह, फिर वीडियो में की ऐसी हरकत

वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक ही पति रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण की गोद में आकर बैठ जाते हैं और फिर अजीब हरकतें करने लगते हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

मुंबई, 27 मईः बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पिछले कुछ दिनों से कांस फिल्म फेस्टिवल 2022 में बतौर ज्यूरी मेंबर अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। वह कांस 2022 में हर रोज नए नए खूबसूरत लुक में नजर आईं। लोगों ने उनके अलग अलग कातिलाना लुक्स की जमकर तारीफ की। कांस को लेकर बिजी रहने के बाद भी दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया एक्टिव नजर आईं। वह अपनी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। अब दीपिका ने अपना एक नया वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपनी टीम के साथ बैठी हुई हैं और रणवीर सिंह भी साथ में हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक ही पति रणवीर सिंह दीपिका की गोद में आकर बैठ जाते हैं और फिर अजीब हरकतें करने लगते हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

ranveer and deepika

वीडियो में रणवीर ने की ऐसी हरकत
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपनी टीम के साथ बैठी हुई हैं और रणवीर सिंह भी साथ में मौजूद हैं। वीडियो में उनकी टीम कहती है कि आपके लिए एक गिफ्ट है, तो दीपिका कहती हैं कि मुझे वो चिड़िया मत देना जो इतनी आवाज करती है। फिर उन्हें चॉकलेट दी जाती है और वह कहती हैं कि ये बेस्ट गिफ्ट है। वहीं फिर थोड़ी देर बाद रणवीर, दीपिका की गोद में आकर बैठ जाते हैं और एक्ट्रेस कहती हैं कि ये मेरी ट्रॉफी है। फिर रणवीर कहते हैं कि मैं इनका प्रेजेंट हूं। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले दोनों कांस 2022 में हॉलीवुड स्टार रेबेका हॉल के साथ मस्ती करते दिखे थे। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। वैसे रणवीर, कांस से वापस आ गए हैं, लेकिन दीपिका अभी भी वहीं हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगे दीपिका और रणवीर
दीपिका पादुकोण फिल्म 'पठान' में नजर आने वाली हैं।इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। इसके अलावा वह सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' में भी काम कर रही हैं। इस फिल्म में दीपिका के साथ ऋतिक रोशन लीड रोल में हैं। वहीं रणवीर हाल ही में फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में नजर आए थे। हालांकि फिल्म को मिक्स रिस्पॉन्स मिला है। वहीं अब वह 'सर्कस' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+