सरेआम स्टेज पर रो पड़े रणवीर सिंह, तो साली साहिबा ने उड़ाई आंसुओं की खिल्ली, बोलीं- 'वहां प्याज कौन..'?

रणवीर सिंह को फिल्मफेयर में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। जिसका वीडियो एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

मुंबई, 10 सितंबर: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। एक्टर ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। अपनी सक्सेस की इस मौके पर एक्टर काफी इमोशनल हो गए और स्टेज पर वह रोने लगे। इस दौरान रणवीर सिंह अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता और बड़ी बहन को देते हुए उन्हें भगवान कहते हैं। रणवीर सिंह ने कहा वह जीवन में जो भी करते वह उन्ही के लिए करते हैं।

रणवीर सिंह को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

रणवीर सिंह को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

बीती रात फिल्मफेयर अवॉर्ड का टेलिकास्ट हुआ। इस मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंड शेयर किया। वहीं रणवीर ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलते हुए का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि फिल्म निर्माता करण जौहर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड के लिए रणवीर का नाम लेते हैं। ये अवॉर्ड लेने जैसे ही रणवीर सिंह स्टेज पर पहुंचते हैं तो वह अपने आंसू नहीं रोक पाते।

अवॉर्ड मिलने पर इमोशनल हुए रणवीर सिंह

वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह इमोशनल होते हुए अपनी वीनिंग स्पीच दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि, 'जो भी मेरी जिंदगी में हो रहा है वो सोच से परे है। कई बार, मुझे विश्वास ही नहीं होता है कि मैं यहां हूं और ये काम कर रहा हूं। मुझे यकीन नहीं होता है कि मैं एक्टर हूं। ये वाकई चमत्कार है'।

माता-पिता को दिया क्रेडिट

माता-पिता को दिया क्रेडिट

इसके बाद रणवीर सिंह अपनी इस जीत का श्रेय अपने माता-पिता और बड़ी बहन को देते हैं। वह कहते हैं कि, 'सबसे पहले तो मैं ऑडियंस को धन्यवाद कहना चाहूंगा जो मेरी इस जर्नी का हिस्सा हैं। आपकी वजह ही मेरा सपना पूरा हो रहा है। मैं आज जो कुछ भी हूं अपने मां-बाप की वजह से हूं और अपनी दीदी की वजह से। वे मेरे लिए भगवान हैं। मैं जो कुछ भी करता हूं भगवान के लिए करता हूं और जो कुछ भी हूं भगवान की वजह से हूं।'

पत्नी दीपिका पर सारेआम लुटाया प्यार

पत्नी दीपिका पर सारेआम लुटाया प्यार

ऐसे में ये कैसे हो सकता है कि रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण का जिक्र ना करें। अपने माता-पिता को श्रेय देने के बाद अभिनेता भागकर पत्नी दीपिका को लेकर आते हैं और कहते हैं कि, 'मेरे घर में लक्ष्मी है।' इसके बाद वह अपनी पत्नी को स्टेज पर गले लगाते हैं और सबके सामने किस करते हैं।

रणवीर सिंह का रोता देख साली ने उड़ाया मजाक

रणवीर सिंह का रोता देख साली ने उड़ाया मजाक

रणवीर सिंह का ये वीडियो देख उनके फैंस काफी इंप्रेस हो जाते हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी इस पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि दीपिका की बहन और रणवीर की साली ने इस पोस्ट पर रणवीर के रोने पर उनका मजाक उड़ाती हैं। अनीषा पादुकोण ने उनकी वीडियो पर कमेंट किया, 'वहां प्याज कौन काट रहा है? इसके बाद उन्होंने दिल वाला इमोजी भी पोस्ट किया है।

रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट

रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट

रणवीर सिंह को आखिरी बार फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में देखा गया था। जो कि, बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। वह अब जल्द ही करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल 2023 में रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म सर्कस भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+