Don 3 Update: 'डॉन 3' की शूटिंग पर आया बड़ा अपडेट, जिसे सुन रणवीर सिंह के फैंस को लगेगा धीरे से जोर का झटका
Don 3 Update: फरहान अख्तर की कंपनी एक्सल एंटरटेनमेंट ने 2023 में एक अनाउंसमेंट किया था। उन्होंने डॉन लेगेसी को आगे बढ़ाने के लिए डॉन 3 की घोषणा की थी। बताया गया कि डॉन की लेगेसी को अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के बाद रणवीर सिंह आगे बढ़ाएंगे। खबरें थीं कि इस साल डॉन 3 की शूटिंग शुरू हो जाएगी। लेकिन अब फिर अपडेट आया है। जिसमें बताया गया कि फिल्म की शूटिंग फिर आगे बढ़ गई है।
फिल्मफेयर ने सोर्स के हवाले से छापी रिपोर्ट में बताया, इन दिनों रणवीर सिंह 'धुरंधर' की शूटिंग में बिजी हैं। इस वजह से 'डॉन 3' की शूटिंग और आगे समय के लिए टल सकती है। फरहान की फिल्म की शूटिंग 2025 के बीच में शुरू होनी थी। लेकिन अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है। धुरंधर की शूटिंग अभी आधी हुई है। ये अभी सितंबर-अक्टूबर तक चलेगी।

रिपोर्ट में आगे ये भी बताया गया कि डॉन 3 के मेकर्स अभी इस फिल्म की शूटिंग में हो रही लेट-लतीफी के लिए काफी चिंतिंत भी हैं। लेकिन उनके पास कोई दूसरा उपाय भी नहीं है। दूसरी तरफ फरहान अख्तर खुद अपनी फिल्म '120 बहादुर' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही दोनों डॉन 3 की शूटिंग शुरू कर पाएंगे। डॉन 3 को फरहान ही डायरेक्ट कर रहे हैं। लंबे समय से उन्होंने किसी भी फिल्म को डायरेक्ट नहीं किया है। फिलहाल डॉन 3 की शूटिंग शुरू होने की उम्मीद 2026 में दिखाई दे रही है। खबरें हैं कि शाहरुख भी इस फिल्म में कैमियो या फिर गेस्ट अपीएरंस दे सकते हैं।
पिंकविला की रिपोर्ट की माने तो कियारा आडवाणी ने डॉन 3 छोड़ दी है। दरअसल, कुछ दिनों पहले कियारा और सिद्धार्थ ने अनाउंस किया कि वो प्रेग्नेंट हैं। यही वजह उनके अलग होने की है। ऐसा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है। कियारा फिलहाल अपनी पुराने कमिटमेंट 'वॉर 2' और 'टॉक्सिक' की शूटिंग में बिजी हैं। इन फिल्मों के बाद वो ब्रेक लेने की फिराक में हैं। डॉन 3 की शूटिंग 2025 के अंत में शुरू होने की खबरें हैं। अब कियारा ने फिल्म छोड़ है तो ये और भी मुश्किलों में फंस सकती है। अब मेकर्स के पास भी दो रास्ते हैं। पहला कि वो कियारा की प्रेग्नेंसी ब्रेक का इंतजार करें। दूसरा कोई नई एक्ट्रेस फिल्म की कास्टिंग के लिए चुने। अगर वो कियारा का इंतजार करते हैं तो फिल्म में और देरी होने की उम्मीद है। हालांकि देखना है कि मेकर्स क्या फैसला लेते हैं। बता दें, इस खबर की पुष्टि oneindia hindi नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications