आमिर खान की फिल्म 'लगान' का हिस्सा बनना चाहती थीं रानी मुखर्जी, एक्ट्रेस के साथ हुई ऐसी घटना, जानें क्या
Rani Mukherjee Lagaan: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी काफी समय से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। उन्होंने अपने एंक्टिंग करियर में कई हिट फिल्में दी। लेकिन कई ऐसी फिल्में हैं जिसका एक्ट्रेस ने खुद ऑफर ठुकराया और वह बाद में सुपरहिट साबित हुई। इनमें से एक आमिर खान की फिल्म 'लगान' है। अब एक्ट्रेस ने सालों बाद इसका हिस्सा ना बन पाने पर खेद जताया।
गोवा में 54वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में एक इंटरैक्टिव सेशन के दौरान रानी मुखर्जी ने पहली बार फिल्म लगान का हिस्सा ना बन पाने पर चुप्पी तोड़ी। एक्ट्रेस ने बताया कि वह इससे पहले कोई और फिल्म साइन कर चुकी थीं। क्योंकि आमिर खान इस फिल्म से डायरेक्शन में डेब्यू कर रहे थे इसलिए उन्होंने कुछ शर्ते रखी थीं।

रानी मुखर्जी ने कहा कि, 'एकमात्र ऐसी फिल्म जिसका हिस्सा ना बन पाने की वजह से मैं दुर्भाग्यपूर्ण महसूस करती हूं। इस फिल्म से आमिर खान निर्माता बन रहे थे, इसलिए उन्होंने मुझसे कहा था कि इस फिल्म की खास तरीके से शूटिंग होगी जिसके लिए पूरी टीम को 6 महीने के लिए उस जगह में रहना था। लेकिन तब तक मैंने कोई और फिल्म साइन कर ली थी।'
रानी मुखर्जी ने बताया कि वह फिल्म लगान का हिस्सा बनना चाहती थीं। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने जो फिल्म साइन की उन निर्माता से पूछा कि क्या मैं इस फिल्म को छोड़ सकती हूं क्योंकि मैं चाहती थी कि आमिर खान की फिल्म में काम करूं। लेकिन दुख की बात ये है कि मैं प्रोजेक्ट साइन कर चुकी थी और निर्माता ने मुझे मना कर दिया था।'
आमिर खान की सुपरहिट फिल्म लगान 15 जून 2001 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आमिर की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा लगान को नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया। बता दें कि, आमिर खान को आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था जो कि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी। फिलहाल एक्टर के फैंस उनके अगले प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications