'मैं तुम्हें बहुत मिस करता हूं' शादी के बाद अभिषेक बच्चन को आई थी रानी की याद, मैसेज देखकर लगा था झटका

Rani Mukherjee Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। आज यानी 21 मार्च को वह अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर हम आपको बता दें कि एक बार अभिषेक बच्चन ने उन्हें शादी के बाद ऐसा मैसेज कर दिया था जिसे पढ़ने के बाद एक्ट्रेस को बड़ा झटका लगा था।

साल 2005 में फिल्म 'बंटी और बबली' में रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन एकसाथ नजर आए थे। इस जोड़ी को फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था। वहीं ये फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म के दौरान दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती हो गई थी। यहां तक अफवाह ऐसी भी थी कि रानी बच्चन परिवार की बहू बनने वाली हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Rani Mukherjee

अभिषेक बच्चन ने एक बार शादी होने के बाद रानी मुखर्जी को एक मैसेज कर दिया था। जिसमें एक्टर ने लिखा था कि, मैं आज भी तुम्हें मिस करता हूं। इसे पढ़ने के बाद रानी सन्न रह गई थीँ। लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि अभिषेक ने नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा ने उनके फोन से किया था।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने सिमि ग्रेवाल को दिए इंटरव्यू के दौरान ये किस्सा साझा किया था। उन्होंने कहा था कि, 'एक बार मैं और अभिषेक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। तब अभिषेक ने मेरे साथ मजाक किया था और फोन छिपाकर रख दिया था। जिसके बाद मैंने उनके साथ प्रैंक करने का फैसला किया था और फिर उनके फोन से रानी को मैसेज कर दिया। जिसे पढ़ने के बाद उनके होश उड़ गए थे।'

बता दें कि, करिश्मा कपूर से सगाई टूटने के बाद रानी मुखर्जी बच्चन परिवार के काफी करीब आ गई थीं। वहीं जया बच्चन भी उन्हें काफी पसंद करती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक और रानी ने लगभग 2 साल तक एक दूसरे को डेट किया। बाद में दोनों की शादी की अफवाह उड़ने लगी लेकिन जब अभिषेक की साल 2007 में ऐश्वर्या राय से शादी हो गई थी तो इन अफवाहों पर विराम लग गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+