यश चोपड़ा ने रानी मुखर्जी के पैरेंट्स को कमरे में कर दिया था बंद, एक्ट्रेस के सामने रखी शर्त, फिर क्या हुआ?
Rani Mukherjee Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने कई हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने अपने करियर में सभी बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है। लेकिन एक बार रानी मुखर्जी ने अपने ही ससुर और मशहूर फिल्ममेकर यश चोपड़ा के साथ काम करने के लिए साफ मना कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने सख्त कदम उठाया और एक्ट्रेस को उनकी बात माननी पड़ी।
यश चोपड़ा हिंदी सिनेमा के वह डायरेक्टर थे जो कि अपनी हर फिल्म में नया ट्विस्ट लेकर आते थे। उनकी कहानी और कलाकार परखने की कला बहुत ही बेहतरीन थी। यही वजह थी कि बॉलीवुड के सभी बड़े स्टार्स उनके साथ काम करना चाहते थे। लेकिन उनके ही घर की बहू रानी मुखर्जी ने काम करने से मना कर दिया था। आइए जानते हैं कि आखिर हुआ क्या था।

रानी मुखर्जी ने एक इंटरव्यू के दौरान ये किस्सा साझा किया था। उन्होंने बताया था कि, यश चोपड़ा उस वक्त फिल्म साथियां बना रहे थे। वह इस फिल्म के लिए रानी को कास्ट करना चाहते थे। लेकिन मां-बाप की वजह से एक्ट्रेस ने इस फिल्म में काम करने से साफ मना कर दिया था। जैसे ही इस बारे में यश जी को पता चला तो उन्होंने रानी के पैरेंट्स को कमरे में लॉक कर दिया था।
न्यूज18 संग बातचीत के दौरान रानी मुखर्जी ने कहा था, 'मैं और मेरे माता-पिता यश जी के ऑफिस में गए थे। उन्होंने ये बताया कि फिल्म साथियां करने में मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है। इसके बाद उन्होंने मुझे कॉल किया और कहा कि बेटा तुम गलती कर रही हो और जब तक तुम हां नहीं कहोगी तब तक मैं अपने कमरे में माता-पिता को बंद कर दिया है। इसके बाद मैंने फिल्म के लिए हां कह दी थी।'
बता दें कि, फिल्म साथियां साल 2002 रिलीज हुई थी और ये बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं। जिसमें बंटी और बबली, चलते चलते, ब्लैक और मुझसे दोस्ती करोगी शामिल है। आज यानी 21 मार्च को अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। फैंस सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications