एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं रानी मुखर्जी, फिर इस शख्स के कहने पर किया फिल्मों में काम, आज हैं टॉप एक्ट्रेस
Rani Mukherjee Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं। एक्ट्रेस ने बंगाली फिल्म बियेर फूल से कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया और उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। लेकिन क्या आप जानते हैं रानी मुखर्जी का सपना कभी भी एक्ट्रेस बनने का नहीं था।
रानी मुखर्जी को अब बॉलीवुड इंडस्ट्री में पूरे 27 साल हो चुके हैं। करियर की शुरूआत में उन्हें फटी हुई आवाज की वजह से काफी रिजेक्शन झेलने पड़े लेकिन एक्ट्रेस ने कभी हार नहीं मानी। आज यानी 21 मार्च को एकट्रेस अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में आज बताने वाले हैं कि उन्होंने किसके कहने पर इंडस्ट्री में कदम रखा।

बता दें कि, रानी मुखर्जी का सपना कभी भी एक्ट्रेस बनने का नहीं था। इस रास्ते को उन्होंने अपनी मर्जी से नहीं बल्कि किसी और के कहने पर चुना। एक्ट्रेस ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्हें एक फिल्म का ऑफर मिला था तब एक्ट्रेस अपनी पढ़ाई को पूरा करना चाहती थीं। लेकिन मां ने उन्हें ट्राई करने के लिए कहा।
रानी मुखर्जी ने कहा कि, मेरी मां ने मुझे बोला कि मुझे इस ऑफर को हां कह देना चाहिए और अगर सही नहीं रहा तो फिर से पढ़ाई कर सकती हूं। मुझे उस वक्त एहसास नहीं था कि मेरे परिवार को आर्थिक मदद की जरूरत है। मुझे बस ऐसा लगा कि मेरे घरवाले गलत कर रहे हैं। लेकिन मुझे बहुत खुशी है कि उन्होंने ऐसा किया।'
बता दें कि, रानी मुखर्जी की पहली बंगाली फिल्म का निर्देशन उनके पिता राम मुखर्जी ने किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने साल 1997 में आई फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद कुछ कुछ होता है, चलते चलते, साथियां, हर दिल जो प्यार करेगा और कभी अलविदा ना कहना जैसी कई हिट फिल्में दीं। आज वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं।












Click it and Unblock the Notifications