दिमाग की दो गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं सलमान खान, जानिए डॉक्टर ने क्या बताया?
Salman Khan: कपिल शर्मा का नेटफ्लिक्स शो शुरू हो गया है। इसमें सबसे पहले सलमान खान बतौर गेस्ट शामिल हुए। यहां उन्होंने अपनी फिल्मों और जिंदगी के बारे में खुलक र बातें की। साथ ही उन्होंने बताया कि वो गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। सलमान 'ब्रेन एन्यूरिज्म' और 'ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया' नामक बीमारी से ग्रसित हैं।
कपिल शर्मा और उनकी टीम के साथ मस्ती करते हुए सलमान खान ने अपनी शादी और तलाक के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि आजकल छोटी-छोटी बातों पर तलाक हो जाते हैं। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि तलाक तो ठीक है, लेकिन पत्नी आधा पैसा लेकर चली जाती है।

सलमान ने अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में बताते हुए कहा, "हम ये जो रोजाना की हड्डियां तुड़वा रहे हैं। पसलियां टूट गई हैं, ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया के साथ काम कर रहे हैं। एन्यूरिज्म है ब्रेन में उसके इलाज का काम कर रहे हैं। एवी मालफॉर्मेशन है, उसका इलाज चल रहा है। ये सब मेरी जिंदगी में चल रहा है और जहां उनका मूड खराब हो गया। वो आधा हमारा लेके चला गया। ये छोटी उम्र में होता तो ठीक था, फिर से कमा लेते। अब वापस से...।"
सलमान ने तेरे नाम फिल्म में काम किया था। इस फिल्म से उनकी हेयरस्टाइल खूब फेमस हुई थी। जो दो दशक बाद आज भी चलन में हैं। इसके बारे में सलमान खान ने कहा, मेरे तेरे नाम का जो लुक था, वो एक्चुअल में अब्दुल कलाम साब से इंस्पायर्ड था। मुझे ऐसा लगता था कि छोटे शहरों के हीरो लंबे बाल रखते थे। सारे पुराने हीरो ने भी ऐसे रखे थे। वहीं से ये इंस्पिरेशन आई।
सलमान खान को आखिरी बार फिल्म 'सिकंदर' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब वो जल्द ही गलवान घाटी में हुई घटना पर आधारित एक फिल्म पर काम शुरू करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग जुलाई में शुरू हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications