'सरबजीत' के लिए ऐश्वर्या राय को मिला था अवॉर्ड, तो रणदीप हुड्डा का छलका दर्द, बोले-'मैं ज्यादा डिजर्विंग...'

Randeep Hooda Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी फिल्म वीर सावरकर को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। हालांकि उनकी फिल्म को फैंस का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। लेकिन फैंस रणदीप हुड्डा की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

रणदीप हुड्डा एक ऐसे एक्टर हैं जो कि अपने किरदार में ढलने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। उन्होंने फिल्म वीर सावरकर के लिए भी काफी ज्यादा वेट लॉस किया था। हालांकि इससे पहले उन्होंने फिल्म सरबजीत के लिए भी कड़ी मेहनत की थी। लेकिन अफसोस इस फिल्म के लिए उन्हें एक भी अवॉर्ड नहीं मिला।

randeep hooda

अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणदीप हुड्डा ने इस पर खुलकर बात की। सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत के दौरान एक्टर ने इतनी मेहनत करके एक भी ट्रॉफी ना मिलने पर दुख जाहिर किया। साथ ही बताया कि उनकी को-स्टार ऐश्वर्या को इस फिल्म के लिए कई सारे अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

रणदीप हुड्डा ने कहा कि, ''अगर मैं कहूं कि मैं ज्यादा डिजर्विंग था, तो ये गलत होगा। लेकिन अगर लोगों ने तारीफ की है, तो ये अपनेआप में जीत के बराबर है। भले ही मैं नहीं जीत पाया लेकिन ऐश्वर्या राय जीतीं इस बात की खुशी है। मैं ज्यादातर ऐसी बातों में शामिल नहीं होता लेकिन अगर मुझसे पूछा जाता कि क्या मुझे बुरा लगा है? बिल्कुल लगा है। लेकिन जिंदगी यहीं नहीं खत्म होती है।"

रणदीप हुड्डा की फिल्म सरबजीत को कई लोगों ने प्रोपागैंडा बताया था। इस पर एक्टर ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि, 'ये बिल्कुल गलत है इस फिल्म को बनाने के लिए काफी काम किया गया है।' बता दें कि, फिल्म सरबजीत में रणदीप ने सरबजीत सिंह का रोल किया। जिसे पाकिस्तानी जासूस करार कर जेल भेज दिया जाता है। वहीं ऐश्वर्या राय ने फिल्म में उनकी बहन की भूमिका निभाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+