मुंबई में इस दिन होगी रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी, जानें इवेंट की सारी डिटेल्स

Randeep Hooda-Lin Laishram Reception: बॉलीवुड के दमदार एक्टरों में से एक रणदीप हुड्डा ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ मणिपुर के इम्फाल में मैतई रस्मों से शादी की है। इस कपल ने गत 29 नवंबर, 2023 को खास दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार वालों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। शादी के बाद से ही ये न्यूली वेड कपल अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। लोग भी इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। आपको बता दें कि जल्द ही ये कपल मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन का भी आयोजन करने वाला है।

11 दिसंबर को मुंबई में हो सकती है ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम आगामी 11 दिसंबर 2023 को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित करने वाले हैं। इस रिस्पेशन में बॉलीवुड और खेल जगत के बड़े-बड़े सेलेब्स शिरकत करेंगे। फिलहाल ये कपल सितारों से सजे वेडिंग रिस्पेशन को होस्ट करने की तैयारी में जुट चुके हैं। आइए आपको बताते है इस वेडिंग रिस्पेशन से जुड़ी पूरी डिटेल्स।

Randeep Hooda

रणदीप और लिन की मुंबई में होगी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक न्यूली वेड कपल रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम मुंबई में एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन होस्ट करने की तैयारी कर रहे हैं। कपल के एक करीबी सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार ये कपल आगामी 11 दिसंबर 2023 को एक रिसेप्शन पार्टी देने वाले हैं। खबर है कि इस पार्टी में रणदीप और लिन के परिवार वालों के साथ साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री और खेल जगत के सेलेब्स शामिल होंगे।

पार्टी में कपल पहनेगा एथनिक मणिपुरी आउटफिट
कहा जा रहा है कि शादी की तरह ही रणदीप और लिन ने अपने रिसेप्शन में भी ट्रेडिशनल एथनिक मणिपुरी आउटफिट पहनने का फैसला किया है। हालांकि वेन्यू का अभी भी खुलासा नहीं हो पाया है। गेस्ट लिस्ट की जानकारी भी सामेन नहीं आ पाई है लेकिन कहा जा रहा है कि रणदीप की गेस्ट लिस्ट में सलमान खान से लेकर ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा तक के नाम शामिल हैं।

ऑफ्टर वेडिंग पार्टी की फोटो वायरल
ट्रेडिशनल सिंपल शादी के बाद रणदीप हुड्डा और उनकी नई दुल्हन लिन लैशराम ने मणिपुर में ऑफ्टर वेडिंग पार्टी भी होस्ट की थी। इसकी झलक भी न्यूली वेड कपल ने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरो में रणदीप और लिन ट्रेडिशनल आउटफिट पहने हुए बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। इस दौरान रणदीप ने गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी हुई थी जबकि लिन लैशराम येलो करल के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+