रणदीप हुड्डा की "स्वातंत्र्य वीर सावरकर" की सच में हुई ऑस्कर में एंट्री? FFI प्रेसिडेंट ने किया खुलासा
Swatantra Veer Savarkar: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा की फिल्म "स्वातंत्र्य वीर सावरकर" को लेकर खबर आई थी कि इसको ऑस्कर 2025 के लिए सब्मिट किया गया है। लेकिन अब जो जानकारी सामने आई है उससे रणदीप हुड्डा के फैंस को बड़ा झटका लग सकता है।
रणदीप हुड्डा की फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर को ऑस्कर में एंट्री नहीं मिली है। जी हां, फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) के अध्यक्ष ने इस बात को स्पष्ट किया। उन्होंने इन खबरों को गलत बताया है और और साथ ही ये भी कंफर्म किया है केवल लापता लेडीज की ही ऑस्कर में एंट्री हुई है।

एफएफआई अध्यक्ष ने यह कहते हुए स्थिति को स्पष्ट किया, "हां, यह सच है कि 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' को ऑस्कर के लिए प्रस्तुत किया गया था। हालांकि, यह अंतिम सूची में नहीं आ पाई। सावरकर के मेकर्स ने गलत जानकारी दी है।"
बता दें कि, 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी कि फिल्म को ऑस्कर के लिए सबमिट किया गया है। उन्होंने लिखा था, 'ऑस्कर्स 2025 के लिए ऑफिशियली सबमिट'। इस पोस्टर पर उन्होंने रणदीप हुड्डा और अंकिता लोखंडे को भी टैग किया था। छोटे छोटे अक्षरों में फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया का शुक्रिया भी अदा किया गया था।
"स्वातंत्र्य वीर सावरकर" एक जीवनी पर आधारित नाटक है जिसमें रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में हैं। यह भारतीय इतिहास के एक प्रसिद्ध व्यक्ति विनायक दामोदर सावरकर के जीवन और समय को दर्शाता है। महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म का उद्देश्य भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में सावरकर के योगदान, उनके दर्शन और उनकी स्थायी विरासत पर प्रकाश डालना है। इस फिल्म को बनाने के लिए रणदीप हुड्डा ने काफी योगदान दिया। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।
ये भी पढ़ें: Randeep Hooda: सावरकर के लिए रणदीप हुड्डा ने बदला लुक, जानें किन एक्टर्स ने स्पेशल रोल के लिए की कड़ी मेहनत












Click it and Unblock the Notifications