Randeep Hooda Birthday: ऑस्ट्रेलिया से की MBA और फिर बन गए एक्टर, जानें रणदीप हुड्डा की कुल संपत्ति और कमाई

Randeep Hooda Birthday: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा भले ही कम फिल्मों में नजर आते हों लेकिन उनकी दमदार एक्टिंग लोगों का दिल जीत लेती है। 'सरबजीत' हो या फिर 'लव आज कल' या फिर 'लाल रंग' और 'हाईवे', हर फिल्म में रणदीप हुड्डा ने अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। मार्केटिंग में पढ़ाई करने वाले रणदीप हुड्डा आज बॉलीवुड के एक शानदार एक्टर के रूप में पहचाने जाते हैं। मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले रणदीप हुड्डा ने अपनी मेहनत के दम पर आज न सिर्फ बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है बल्कि वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी हो गए हैं।

रणदीप हुड्डा ने की है एमबीए
आपको बता दें कि एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद रणदीप हुड्डा ने एक एयरलाइन कंपनी के मार्केटिंग विभाग में काम करना शुरू किया था। इसके साथ ही रणदीप ने मॉडलिंग और थिएटर में भी काम करना शुरू कर दिया था। रणदीप हुड्डा को थिएटर में मीरा ने देखा था और उसके बाद ही उन्हें फिल्म का ऑफर मिला था। रणदीप हुड्डा आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर आपको बताते हैं उनकी कुल संपत्ति और कमाई के बारे में।

Randeep Hooda

80 करोड़ रुपए के मालिक हैं रणदीप हुड्डा
रणदीप हुड्डा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह ऑस्ट्रेलिया में एमबीए पढ़ रहे थे, तब उन्होंने वहां टैक्सी चलाई, कार धोई और रेस्तरां में भी काम किया था। इसके पीछे का कारण पैसा था, क्योंकि उन्हें अपने माता-पिता से जो पैसे मिलते थे, वो पर्याप्त नहीं थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस समय रणदीप हुड्डा महीने में लगभग 50 लाख रुपये कमाते हैं और उनकी कुल संपत्ति 10 मिलियन डॉलर यानी 80 करोड़ रुपये के आसपास है।

एक फिल्म करने के लिए लेते हैं 2 करोड़ रुपए
रणदीप हुड्डा की अधिकतर कमाई फिल्मों से मिलने वाली फीस से होती है। इसके अलावा वह मॉडलिंग और विज्ञापन से भी अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं। आपको बता दें कि रणदीप हुड्डा एक फिल्म करने के लिए 2 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं। ऐसे में वह सालाना 6 करोड़ रुपए तक कमा लेते हैं। वहीं एक विज्ञापन करने के लिए रणदीप हुड्डा 70 से 80 लाख रुपए तक वसूलते हैं। रणदीप फैशन शो में रैम्प वॉक करके भी अच्छी खासी कमाई करते हैं।

हरियाणा के रहने वाले हैं रणदीप हुड्डा
रणदीप हुड्डा हरियाणा के रहने वाले हैं। ऐसे में उनका एक बड़ा घर हरियाणा में है। हालांकि वह अपने काम के चलते फिलहाल मुंबई में रहते हैं। रणदीप का मुंबई वाला घर काफी आलीशान है जिसकी कीमत करोड़ों में है। वह अपने परिवार के साथ मुंबई में इस लग्जीरियस घर में रहते हैं। रणदीप हुड्डा एक पेशेवर घुड़सवार भी हैं और उन्होंने घुड़सवारी में भारत के लिए पदक जीते हैं।

रणदीप हुड्डा का कार कलेक्शन
रणदीप हुड्डा को महंगी गाड़ियों का भी बहुत शौक है। एक्टर के पास कई तरह की महंगी और लग्जरी कार मौजूद है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके कार कलेक्शन में मर्सिडीज बेंज जीएल 350 सीडीआई और एक वोल्वो वी90 कार मौजूद है। रणदीप हुड्डा को बाइक और जीप चलाने का भी बहुत शौक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+