Love Story: 'पैसे के लिए छोड़ा', जुबली स्टार ने बर्बाद किया इस खूबसूरत हसीना का करियर, सालों बाद खुला राज
Vijayta Pandit Love Story: 80 के दशक की एक खूबसूरत अदाकारा थीं सुलक्षणा पंडित, जिन्होंने 6 नवंबर 2025 को दुनिया को अलविदा कहा। वो लंबे वक्त से बीमार थीं और लाइमलाइट से दूर थीं। उनकी प्रेयर मीट में उनकी छोटी बहन और बीते जमाने की खूबसूरत अभिनेत्री विजेता पंडित भी नजर आईं, जो कि अपनी बहन को याद करते हुए काफी भावुक हो गई थीं।
बिलखती आंखों और भरे हुए गले से विजेता ने कहा था कि 'सुलक्षणा मेरी बहन नहीं मां थी,मैं अनाथ हो गई, मेरा सबकुछ खत्म हो गया।' गौरतलब है कि 1981 में एक सुपर हिट फिल्म आई थी नाम था 'लवस्टोरी', जिसके जरिए 'जुबली स्टार' राजेंद्र कुमार ने अपने बेटे कुमार गौरव को लॉन्च किया था, फिल्म में कुमार गौरव के साथ विजेता पंडित ने भी डेब्यू किया था।

पर्दे पर लोगों ने इस चंचल, शोख हसीना को देखा और इसके दीवाने हो गए है। कुमार गौरव और विजेता की जोड़ी रातों-रात सुपरहिट हो गई और उसके बाद से दोनों कि लिंकअप की खबरें आने लग गईं। पर्दे पर तो ये जोड़ी हिट थी लेकिन असल जिंदगी में ये लवस्टोरी अधूरी रह गई।
असल जिंदगी अधूरी रह गई Vijayta Pandit की लवस्टोरी
सालों बाद विजेता ने इस पर से पर्दा उठाया, विक्की लालवानी के साथ बातचीत में विजेता ने कहा, कुमार गौरव का मेरी जिंदगी में आना एक तूफान था, जिसने मुझे पर्सनली और प्रोफेशनली बर्बाद कर दिया, इसने मुझे ऐसा घाव दिया जो कि कभी भर ही नहीं पाया।'
राजेंद्र कुमार को Vijayta Pandit पसंद नहीं थी
विजेता ने कहा कि 'कुमार गौरव वो पहले इंसान थे, जिन्हें मैंने पहली बार जिंदगी में 'आईलवयू' बोला था, वो मेरे घर आते थे, मेरे परिवारवालों के साथ समय बिताते थे, लगता था कि वो मेरी फैमिली का हिस्सा हैं लेकिन उनके पिता राजेंद्र कुमार को मैं पसंद नहीं थी। उन दिनों मुझे और कुमार गौरव को एक साथ साइन करने के लिए प्रोड्यूसर्स की लाइन लगी हुई थी लेकिन उनके पिता ने मुझे उनके साथ काम नहीं करने दिया। मेरा करियर खत्म हो गया। मैं एक अपंग व्यक्ति की तरह थी, मैं क्या कर सकती थी?'
'कुमार गौरव ने मुझे लंबा इंतजार करवाया'
'पहले उन्होंने उनका ब्रेनवॉश किया और फिर मुझे फिल्मों से निकलवाया, उनका मानना था कि 'लवस्टोरी' फिल्म मेरे कारण नहीं केवल कुमार गौरव की वजह से चली है। कुमार गौरव ने मुझे लंबा इंतजार करवाया, मुझे अंधेरे में रखा, वो कहते थे कि हमें शादी के लिए परिवार वालों को मनाना पड़ेगा।'
मुझे बिना बताए कुमार गौरव ने सुनील दत्त की बेटी से की शादी
लेकिन फिर अचानक एक दिन मुझे पता चलता है कि कुमार गौरव सुपरस्टार सुनील दत्त की बेटी नम्रता से शादी कर रहे हैं। मुझे ये खबर बाहर वालों से मिली थी, आपको यकीन ना होगा उस दिन से तीन रोज पहले ही कुमार गौरव ने मुझे 'आईलवयू' बोला था, मुझे नहीं पता कि वो नम्रता से शादी करने को कैसे तैयार हुए, उन्होंने मुझसे जिक्र तक नहीं किया कि मैं शादी करने जा रहा हूं, आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं कि उस वक्त मेरे ऊपर और मेरे घरवालो के ऊपर क्या बीती होगी?
Vijayta Pandit ने कहा कि सुनील दत्त की बेटी मुझसे ज्यादा धनी थी
'हम गहरे सदमे में थे, कुमार गौरव ने मुझसे बात तक नहीं की, उनकी बहन नम्रता के साथ पढ़ा करती थी और सुनील दत्त की बेटी मुझसे ज्यादा धनी थी, पैसे वाली थी, जो कि प्रमुख कारण था राजेंद्र कुमार का मुझे ना पसंद करने का, पर्सनली तो मैंने एक्टर को खो ही दिया लेकिन इसके बाद मुझे काम मिलना बंद हो गया, राजेंद्र कुमार ने मुझे हर उस फिल्म से निकलवा दिया, जो कि मैंने उनके बेटे के साथ साइन की थी।
कुमार गौरव और नम्रता दत्त ने 1984 में शादी की
आपको बता दें कि कुमार गौरव और नम्रता दत्त ने 1984 में शादी की और उनकी दो बेटियां हैं, साची और सिया जबकि कुमार गौरव से धोखा खाने के बाद विजेता ने काम पर फोकस करना शुरू किया। कुछ साल बाद उन्होंने मोहब्बत (1985) से फिल्म से वापसी की, जो एक अच्छी हिट साबित हुई।
समीर मलकान से शादी की लेकिन हो गया तलाक
इसके बाद उन्होंने समीर मलकान से शादी की, जिन्होंने उन्हें कार थीफ (1986) में निर्देशित किया था लेकिन ये शादी भी चली नहीं और इनका तलाक हो गया। इसके बाद इन्होंने संगीतकार आदेश श्रीवास्तव से शादी की, जिनसे इनको दो बेटे हैं लेकिन कुदरत की कठोरता देखिए आदेश श्रीवास्तव का 51 बरस में कैंसर के चलते निधन हो गया, तब से विजेता अपने दोनों बच्चों की परवरिश अकेले ही कर रही हैं, इस बीच इन्होंने काफी आर्थिक तंगी का भी सामना किया है।















Click it and Unblock the Notifications