रणबीर की दुल्हनिया आलिया पहनेगीं सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया ब्राइडल लहंगा! जानें खासियत
आलिया पहनेगी सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया ब्राइडल लहंगा
मुंबई, 09 अप्रैल: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट फाइनली जल्द ही अपने प्रेमी रणबीर कपूर की दुल्हनियां बन जाएंगी। इस साल की सबसे चर्चित इस कपल की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। शादी की तारीख को लेकर जैसे लगातार कन्फयूजन क्रिएट हो रहा था वहीं रणबीर की दुल्हनियां आलिया का ब्राइडल लंहगा भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

फेवरेट फैशन डिजाइनर से आलिया तैयार करवा रहीं ब्राइडल लंहगा
पहले खबर थी कि फेमस फैशन डिजाइन मनीष महरोत्रा आलिया का लंहगा डिजाइन कर रहे हैं लेकिन हालिया रिपोर्ट के अनुसार आलिया आलिया अपने फेवरेट डिज़ाइनर से शादी का जोड़ा तैयार करवा रही हैं।

आलिया भट्ट के सब्यसाची तैयार कर रहे लंहगा
आलिया के फेवरेट फैशन डिजाइन वो ही हैं जिन्होंने पहले अनुष्का, दीपिका, प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ समेत बॉलीवुड की तमाम ब्राइड्स का लहंगा तैयार किया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सब्यसाची (Sabyasachi) के डिजाइनर कपड़े पहनेंगी।

जानें लंहगे की खासियत
मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची आलिया भट्ट के लिए पंजाबी स्टाइल का लंहगा तैयार करवा रहीं हैं और उससे मिलती ज्वैलरी और पंजाबी स्टाइल में हाथों में चूड़ा पहनेगींं।

खास दिन पर बेहद स्पेशल दिखना चाहते हैं रणबीर और आलिया
आलिया और रणबीर की शादी में भले ही गिने चुने ही गेस्ट इनवाइट किए गए हैं लेकिन दुल्हा दुल्हन अपने इस खास दिन पर अपने लुक और आउटफिट में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते है।

हर फंग्शन में मैंचिंग करता आउटफिट पहनेंगे
सांवरिया रणबीर के लिए आलिया अपनी शादी में ऐसे तैयार होना चाहती हैं और ऐसी ड्रेस पहनना चाहती हैं जिसे पहले किसी कभी किसी शादी में नहीं पहना गया हो। खबर ये भी हैं कि आलिया और रणबीर शादी के फंक्शन हल्दी, मेंहदी और शादी रिस्पेशन सभी मौको पर और शादी के दिन आलिया भट्ट सब्यसाची के डिजाइनर लुक में दुल्हनियां बनेगी।












Click it and Unblock the Notifications