शादी के बाद आलिया भट्ट नहीं इस एक्ट्रेस के साथ नजर आए रणबीर कपूर, वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली, 23 अप्रैल: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने पिछले हफ्ते बड़ी ही सादगी के साथ अपनी प्रेमिका आलिया भट्ट से शादी कर सदाके लिए अपना बना लिया है। दोनों की शादी में उनके घर वाले और खास दोस्त ही सरीक हुए। शादी के बाद दोनों अपने काम पर अब लौट चुके हैं। वहीं अब रणबीर कपूर अपनी नई नवेली दुल्हन आलिया भट्ट के साथ नहीं बल्कि नेशनल क्रश साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ मलानी में नजर आए। दोनों की फोटो और वीडियो वायरल हो रहा है।

मनाली में रणबीर और रश्मिका साथ आए नजर
दरसअल, रणबीर और आलिया भट्ट फिल्म 'एनिमल' (ANIMAL) की शूटिंग मलानी में कर रहे है। जब वो सड़क किनारे शूटिंग कर रहे थे किसी राह चलते मुसाफिर ने उनका कार से वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सड़क के किनारे बात करते नजर आए
सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से कुछ फोटो भी सामने आईं हैं। जो वीडियो सामने आया है उसमे छतरी के नीचे रणबीर कपूर और रश्मिका मदाना के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों सड़क के किनारे बात करते नजर आ रहे हैं। जब कार से लोग उनका वीडियो बनाने लगे तो उनके शूटिंग क्रू मेंबर वीडियो करने से रोकते हुए नजर आ रहे है। वहीं इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं रणबीर आलिया कहां हैं।
Video: Ranbir Kapoor & Rashmika Mandanna spotted in Manali today. 👀🤍#Animal #SandeepReddyVanga pic.twitter.com/5uu5DMIkMz
— Ranbir Kapoor Universe (@RanbirKUniverse) April 23, 2022
इस फिल्म में नजर आएंगे ये एक्टर- एक्ट्रेस
बता दें इस फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल नजर आएंगे। ये फिल्म एनिमल क्राइम ड्रामा है। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने शुरुआत में लीड रोल निभाने के लिए शूटिंग की थी लेकिन इम्तियाज अली की फिल्म 'चमकीला' के लिए परिणीति को मिली जिसके कारण उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी थी।












Click it and Unblock the Notifications