रणबीर कपूर के साथ पैपराजी ने किया अभद्र बर्ताव, कैमरे के सामने किया गंदी भाषा का इस्तेमाल, देखें Viral Video

Ranbir Kapoor Paparazzi: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह भगवान राम की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म के रणबीर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया जो कि काफी चर्चा में हैं।

हाल ही में रणबीर कपूर गुजरात के सूरत में एक ज्वेलरी स्टोर की ओपनिंग सेरेमनी में पहुंचे। लेकिन इस दौरान पैपराजी ने जो किया वह काफी हैरान कर देने वाला था। दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर के सामने पैपराजी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जिसकी वजह से रणबीर काफी ज्यादा भड़क गए।

Ranbir Kapoor

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही पैपराजी ने रणबीर कपूर के सामने गलत भाषा का इस्तेमाल किया और गाली दी। जैसे ही एक्टर ने ये सुना वह काफी हैरान रह गए और उन्होंने गुस्सा जाहिर किया। हालांकि वह बिना कुछ कहे ही वहां से चले गए। अब सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो को देख फैंस बुरी तरह भड़क गए। लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "पैप्स ने जैसे बोला, वो शॉक रह गए।" एक ने लिखा, पैपराजी ये कैसी घटिया भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'पैपराजी का ये रवैया बहुत ही गलत है इनको ऐसा नहीं करना चाहिए।' हालांकि वहीं कुछ फैंस ने रणबीर कपूर की तारीफ की।

रणबीर कपूर को आखिरी बार फिल्म एनिमल में देखा गया था जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। अब वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म रामायण में नजर आएंगे। जिसमें रणबीर भगवान राम की भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म में माता सीता के रोल में साई पल्लवी नजर आएंगी। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+