'इतना एटीट्यूड किस बात का...', आखिर रणबीर कपूर किस बात के लिए हो रहे हैं जमकर ट्रोल, देखें Video

'इतना एटीट्यूड...', फैंस के 'आवारा टैटू' को देख रणबीर कपूर ने किया ऐसा रिएक्ट कि हो गए ट्रोल, देखें Video

मुंबई, 18 फरवरी: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर यूं तो सोशल मीडिया पर खुद नहीं हैं लेकिन वह किसी न किसी वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं। ऐसा ही रणबीर कपूर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर कपूर अपने फैंस के साथ बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में फैंस रणबीर कपूर को अपना एक टैटू दिखा रहा है, जिसमें उनके हाथ पर आवारा लिखा है। इस टैटू को देखकर रणबीर कपूर ने जो रिएक्ट किया है, लोगों को वो पसंद नहीं आया। इसी वीडियो को शेयर कर कई यूजर ने लिखा है कि ''इतना ज्यादा घमंड और एटीट्यूड किस बात का।''

आखिर क्यों ट्रोल हुए रणबीर कपूर

आखिर क्यों ट्रोल हुए रणबीर कपूर

2013 में रणबीर कपूर को अक्सर अपनी बाहों पर एक टैटू के साथ देखा जाता था, जिसपर आवारा लिखा होता था। उस दौरान रणबीर कपूर दीपिका पादुकोण के साथ उनकी फिल्म ये जवानी है दीवानी का प्रमोशन कर रहे थे। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई थी कि यह स्थायी था या अस्थायी। आवारा (1951) रणबीर कपूर के दादा राज कपूर की हिट फिल्मों में से एक थी।

रणबीर कपूर के एक प्रशंसक ने भी अपनी बाहों पर 'आवारा' टैटू को बनवाया है। जब रणबीर कपूर को फैंस ने वह टैटू दिखाया तो उन्होंने उस टैटू को करीब से देखा और कहा, "यह एक स्टिक-ऑन है।'' रणबीर ने थंब दिखाया और वहां से चले गए।''

 'इतना एटीट्यूड और घमंड किस बात का...'

'इतना एटीट्यूड और घमंड किस बात का...'

सोशल मीडिया पर कई यूजर ने 'आवारा' टैटू पर रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया को लेकर उनको ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा, उनका रिएक्शन इतना कमजोर था। एक अन्य यूजर ने लिखा, अपने फैंस को ही इतना एटीट्यूड और घमंड दिखा रहे हैं। एक अन्य ने लिखा, ओह इतना एटीट्यूड है, बेचारे से बात भी नहीं की, जिसने टैटू बनवाया। एक अन्य यूजर ने लिखा, टैटू करवाना ही है तो अपने मां-पापा के लिए कराओ, जो तुम्हारे लिए अपनी जिंदगी लुटा देते हैं, ये लोग तो तुम्हारा नाम तक नहीं जानते हैं।''

अप्रैल में हो सकती है आलिया-रणबीर की शादी!

अप्रैल में हो सकती है आलिया-रणबीर की शादी!

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की चर्चा काफी समय से चल रही है, इस बार भी जब रणबीर से उनकी शादी को लेकर मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने एक बार फिर इस सवाल का गोलमोल जवाब दिया है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस साल अप्रैल में आलिया और रणबीर शादी कर सकते हैं। वहीं आलिया भट्ट ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि वह अपने दिल और दिमाग से पहले ही रणबीर कपूर से शादी कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+