सोने से पहले हमेशा बेटी को किस करते हैं पापा रणबीर कपूर, एक्टर को आई खूबसूरत पलों की याद

एक्टर रणबीर कपूर ने बेटी राहा के बारे में बात करते हुए कहा कि जब भी वो घर पर होते हैं बेटी के पास ही होते हैं। पिछले दो हफ्तों से राहा काफी मुस्कुरा रही है। एक्टर ने बताया कि सोने से पहले वे रोज बेटी को किस करते हैं।

Ranbir Kapoor

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने हाल ही में बेटी राहा कपूर के साथ बीतने वाले उनके फेवरेट पलों के बारे में बात की है। एक्टर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उनके स्पीड डायल में कौन-कौन शामिल हैं। इसके साथ ही एक्टर ने ये भी बताया कि वे शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान का एक साथ इंटरव्यू लेना चाहते हैं। अब हाल ही में एक्टर ने बेटी राहा के बारे में खुलकर मीडिया के सामने बात की है। एक्टर ने कहा कि रात को सोने से पहले वे बेटी राहा को किस करते हैं।

2022 में हुई रणबीर-आलिया की शादी

2022 में हुई रणबीर-आलिया की शादी

साल 2022 के अप्रैल महीने में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंधे। दोनों की शादी इंटिमेट सेरेमनी के तौर पर हुई। ये शादी रणबीर कपूर के मुंबई वाले घर में हुई। अब शादी के कुछ महीनों के बाद कपल ने नवंबर में बेटी राहा का वेलकम किया।

बेटी के साथ बीतने वाले पल

बेटी के साथ बीतने वाले पल

अब बेटी के साथ बीतने वाले अपने पसंदीदा लम्हों के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा कि मेरा परिवार, आलिया, दोस्त और मेरा स्टाफ मेरे स्पीड डायल में हैं। एक इंटरव्यू में एक्टर ने ये भी कहा कि तीनों खान के साथ इंटरव्यू करना, उनके जीवन, दोस्ती और फिल्मोग्राफी के बारे में बात करना काफी दिलचस्प होगा। ये बहुत ही दिलचस्प होगा।

बेटी के साथ मनाई पहली होली

बेटी के साथ मनाई पहली होली

हाल ही में रणबीर कपूर ने अपनी बेटी राहा के साथ पहली होली मनाई। मैरिड कपल के तौर पर रणबीर और आलिया की ये पहली होली थी। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एक्टर ने कहा कि ये होली खास है क्योंकि मैरिड कपल और माता-पिता के रूप में ये मेरी और आलिया की पहली होली है। मैं पूरी तरह से धन्य महसूस कर रहा हूं। हमारे जीवन में इतनी प्यारी बच्ची है और मुझे नहीं लगता कि इससे बड़ा कोई आशीर्वाद है।

'जब मैं घर पर होता हूं तो...'

'जब मैं घर पर होता हूं तो...'

पिछले महीने रणबीर कपूर ने खुद को बर्पिंग स्पेशलिस्ट बताया था। एएनआई के हवासे से एक्टर ने कहा कि जब भी मैं घर पर होता हूं। हमेशा उसके पास होता हूं। ये मैजिकल है। उसने मुस्कुराना शुरू किया है। पिछले दो हफ्तों से वो मुस्कुरा रही है और ये सब देखकर मेरा दिल खुश हो जाता है।

रणबीर कपूर का वर्कफ्रंट

रणबीर कपूर का वर्कफ्रंट

रणबीर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो हाल ही में एक्टर को फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में श्रद्धा कपूर के साथ देखा गया। ये फिल्म रोमांटिक कॉमेडी है, जो होली वाले दिन रिलीज हुई। लव रंजन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड थे। अब एक्टर को फैंस संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म एनिमल में देखेंगे। इस फिल्म में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+