'ये बहुत शर्मनाक है...' आलिया भट्ट की फोटो लीक मामले पर भड़क उठे पति रणबीर

आलिया भट्ट की फोटो लीक को लेकर पति रणबीर कपूर भड़क उठे हैं। एक्टर ने कहा कि ये बहुत शर्मनाक है। एक्टर ने कहा कि किसी की प्राइवेसी भंग करना बहुत गलत है।

Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor on Alia Bhatt pic controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फोटो लीक को लेकर उनके पति और एक्टर रणबीर कपूर ने प्रतिक्रिया दी है। बीते दिनों एक बिल्डिंग से पैपराजी ने आलिया भट्ट की तस्वीरें उस वक्त ले ली थीं, जब एक्ट्रेस अपने घर पर थीं। बिना परमिशन के एक्ट्रेस की प्राइवेसी भंग करने और उनकी तस्वीरें लेने पर आलिया काफी भड़क गई थीं और सोशल मीडिया पर उन्होंने रिएक्शन दिया। अब एक्टर रणबीर कपूर ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

'मैं अपने लिविंग रूम में बैठी थी'

'मैं अपने लिविंग रूम में बैठी थी'

बिना सहमति के घर के अंदर से ली गई तस्वीरों को लेकर आलिया भट्ट काफी भड़क गई थीं। एक लंबे चौड़े नोट पर एक्ट्रेस ने लिखा- क्या तुम मजाक कर रहे हो? मैं अपने घर में नॉर्मल डे की तरह लिविंग रूम में बैठी थी और मुझे लगा कि कोई मुझे देख रहा है। मैंने देखा कि मेरी छत पर दो आदमी ठीक सामने कैमरा लेकर खड़े थे। क्या ये ठीक है? और क्या इसकी अनुमति है?

भड़क उठे रणबीर कपूर

भड़क उठे रणबीर कपूर

अब इस मुद्दे पर रणबीर कपूर ने भी रिएक्शन दिया है। एक्टर ने इसे बहुत ही गंदा बताया। एक्टर ने कहा कि इस मुद्दे पर वो लीगल एक्शन ले रहे हैं। इसे आगे बढ़ा रहे हैं। ये प्राइवेसी पर हमला था। आप मेरे घर के अंदर की शूटिंग नहीं कर सकते। मेरे घर में कुछ भी हो सकता है। ये मेरा घर है। ये पूरी तरह से गलत है। इसके बारे में काफी कुछ कहना चाहता हूं। लेकिन ये कुछ ऐसा था, जो बहुत ही गंदा था।

'शर्म आनी चाहिए'

'शर्म आनी चाहिए'

एक्टर ने आगे कहा कि हम पैपराजी का सम्मान करते हैं। मुझे लगता है कि पैपराजी हमारी दुनिया का हिस्सा हैं। ये एक संबंध है और हम साथ में काम करते हैं। किसी के साथ ऐसा करने में शर्म आनी चाहिए। बताते चलें कि इससे पहले आलिया भट्ट के सपोर्ट में अनुष्का शर्मा, अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर और करण जौहर भी आए थे।

'प्राइवेसी को भंग करके...'

'प्राइवेसी को भंग करके...'

आलिया को सपोर्ट करते हुए अनुष्का शर्मा ने कहा कि ये पहली बार नहीं है जब ये ऐसा कर रहे हैं। लगभग दो साल पहले हमने उन्हें इसी वजह से बाहर बुलाया था। आपको लगता होगा कि इससे उन्हें औऱ ज्यादा सम्मान मिलेगा। लोगों की प्राइवेसी को भंग करके। ये बहुत शर्मनाक है। बार बार रिक्वेस्ट करने के बावजूद वो हमारी बेटी की फोटोज पोस्ट कर रहे थे।

करण जौहर ने कही ये बात

करण जौहर ने कही ये बात

इस मुद्दे पर फिल्ममेकर करण जौहर भी भड़क गए थे। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए एक्टर ने लिखा कि किसी की प्राइवेसी भंग करना बिल्कुल भी सही नहीं है। ये किसी भी मशहूर हस्ती या फिर अभिनेताओं को लेकर नहीं है। बल्कि ये एक बेसिक मानव अधिकार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+