Shamshera Movie Review: बॉक्स ऑफिस पर आ गई रणबीर कपूर की 'शमशेरा', क्या फैंस को पसंद आया एक्टर का कमबैक?
आखिरकार 4 साल बाद रणबीर कपूर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। चलिए जानते हैं कि, फिल्म शमशेरा में एक्टर की वापसी कैसा रही।
मुंबई, 22 जुलाई: बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर आखिरकार 4 साल बाद बड़े पर्दे पर फिल्म शमशेरा से कमबैक कर रहे हैं। ये फिल्म 22 जुलाई को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर रणबीर कपूर के फैंस काफी एक्साइटेड हैं और लगातार सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। चलिए जानते हैं कि रणबीर कपूर की इस फिल्म को फैंस कितना पसंद कर रहे हैं।

शमशेरा को लेकर फैंस के रिव्यू
फिल्म के रिलीज होने के बाद सुबह से ट्विटर पर फिल्म शमशेरा को लेकर रिव्यू की बाड़ लगी है। एक यूजर ने फिल्म की तारीफ कर ट्वीट कर लिखा, रणबीर कपूर ने लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर अच्छी वापसी की है, देखकर खुशी महसूस हो रही है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि रणबीर कपूर इस पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता हैं क्योंकि वह हर भूमिका को इतना परफेक्शन के साथ निभाते हैं, इस फिल्म को बिल्कुल भी मिस ना करें'।












Click it and Unblock the Notifications