वे वेंटिलेटर पर थे और... ब्रह्मास्त्र के सीन देखकर रणबीर कपूर को आती है पिता ऋषि कपूर की याद, भावुक हुए एक्टर

रणबीर कपूर ने हाल ही में बताया कि कैसे फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का एक एक सीन उन्हें उनके पिता की याद दिलाता है। ये वही वक्त था जब उनके पिता ऋषि कपूर की कीमोथेरेपी चल रही थी और वे वेंटिलेटर पर थे।

Ranbir Kapoor

बीते तीन सालों में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। साल 2020 की बात करें, तो एक्टर ने अपने पिता और दिग्गज अभिनेता को कैंसर की लंबी लड़ाई के बाद खो दिया। इससे पहले ऋषि कपूर कैंसर के इलाज के बाद ठीक होकर देश लौटे थे। तब रणबीर अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहे थे। अब हाल ही में अपने उन दिनों के बारे में रणबीर कपूर ने बात की है। एक्टर ने बताया कि कैसे फिल्म के कुछ सीन उन्हें उन दिनों की याद दिलाते हैं।

कई सालों की देरी के बाद 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म पिछले साल बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। उस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर ये उभरी। रणबीर कपूर की अपनी पत्नी आलिया के साथ 'ब्रह्मास्त्र' पहली फिल्म है और असल में शायद वही फिल्म है, जिसने दोनों को जीवन में और करीब लाया।

फिल्म एक्टर को किस तरह अपने पिता के आखिरी महीनों की याद दिलाती है, इस बारे में बात करते हुए उन्होंने एक इंटरव्यू में पीटीआई को बताया कि जब मेरे पिता कैंसर से पीड़ित थे, उस वक्त मैं 'ब्रह्मास्त्र' और 'शमशेरा' पर काम कर रहा था। अब जब मैं 'ब्रह्मास्त्र' देखता हूं तो मुझे वो सब याद आता है। फिल्म में कई ऐसे सीन हैं, जो मुझे उन पलों की याद दिलाते हैं। जैसे कि उस समय उनकी कीमोथेरेपी चल रही थी और वे वेंटिलेटर पर थे।

उसी इंटरव्यू में रणबीर ने ये भी बताया कि कैसे पिता की मौत ने उन्हें बुरी तरह से प्रभावित किया। उन्होंने कहा- किसी शख्स के जीवन में सबसे बड़ी चीज वो होती है, जब वो अपने माता-पिता को खो देता है। ये असल में बहुत अजीब है। खासतौर पर तब जब आप अपने 40 में हों। ये आमतौर पर ऐसा कुछ होता है, जिसके लिए आप बिल्कुल भी तैयार नहीं होते। लेकिन ये आपको परिवार के करीब लाता है और जिंदगी को समझने में भी मदद करता है।

एक्टर के लिए पिछला साल कई अच्छी चीजों के साथ थोड़ा बुरा भी रहा। उन्होंने लंबे समय तक डेटिंग के बाद अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट से शादी की। कपल को एक बेटी हुई और 'ब्रह्मास्त्र' इतनी बड़ी ब्लॉकबस्टर भी साबित हुई। अब एक्टर के वर्कफ्रंट की बात की जाए, तो फिल्हाल वे अपनी अपकमिंग फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में रणबीर कपूर पहली बार श्रद्धा कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन लव रंजन कर रहे हैं। इसके साथ ही 8 मार्च को होली के मौके पर फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+