'हम कभी दोस्त नहीं बन पाए', रणबीर कपूर ने पिता ऋषि संग किया रिश्ते का खुलासा, कहा-'आज भी है अफसोस'

Ranbir Kapoor And Rishi Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं एक्टर भी फिल्म रिलीज होने से पहले लगातार प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में फिल्म एनिमल की टीम हैदराबाद पहुंची। जहां प्री-रिलीज इवेंट के दौरान एक्टर ने अपने पिता ऋषि कपूर संग रिश्ते का बड़ा खुलासा किया।

हैदराबाद में आयोजित फिल्म एनिमल का प्री-रिलीज इवेंट काफी शानदार रहा। इस खास मौके पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट समेत साउथ के कई बड़े सुपरस्टार्स भी शामिल हुए। इस दौरान रणबीर कपूर ने अपने पिता ऋषि कपूर का जिक्र कर माहौल को थोड़ा इमोशनल कर दिया। उन्होंने 3 साल बाद खुलासा किया कि आखिर एक्टर की अपने पिता के साथ कैसा बॉन्डिंग थी।

Ranbir Kapoor

इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर ने कहा, 'मैंने कुछ साल पहले अपने पिता को खो दिया था। मुझे लगता है कि जो भी इंसान अपने माता-पिता को खो देता है उसको ऐसा जरूर लगता है कि उनके साथ जितना वक्त बिताना चाहिए था वह नहीं हो सका। जब मैं अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहा था उस दौरान मेरे पिता अपने काम की वजह से काफी व्यस्त रहते थे। उनका ज्यादातर समय फिल्म की शूटिंग में ही बितता था।'

रणबीर कपूर ने आगे बताया कि उनके और ऋषि कपूर के बीच कभी भी फ्रेंडली रिश्ता नहीं बन पाया क्योंकि वह हर वक्त ट्रैवर कर रहे होते थे। एक्टर ने कहा, 'हम साथ में बहुत कम बैठ पाते थे। काश मैं अपने पिता का दोस्त बनकर रह पाता। काश मैं उसके साथ और अधिक बातें शेयर कर पाता। यह एक अफसोस है जिसके साथ मैं हमेशा रहता हूं। लेकिन मुझे इस बात की खुशी है कि मेरे पास बेटी है। अगर भगवान ने मुझसे कुछ छीना तो कुछ दिया भी है।'

बता दें कि, फिल्म एनिमल की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। लोग धड़ाधड़ टिकट बुक कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की कहानी बाप-बेटे की बॉन्डिंग पर आधारित है। ये फिल्म 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बॉक्स ऑफिस पर एनिमल की टक्कर विक्की कौशल सैम बहादुर से होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+