Animal Online Leak: एनिमल की बंपर कमाई के बाद मेकर्स को लगा झटका, रिलीज के कुछ घंटों बाद हुई ऑनलाइन लीक

Animal Online Leak: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ओपनिंग डे पर फिल्म को फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिला। फिल्म ने पहले दिन बंपर कमाई कर इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई। लेकिन इस बीच मेकर्स को तगड़ा झटका लगा। दरअसल, फिल्म एनिमल को रिलीज हुए पूरा एक दिन भी नहीं हुआ कि अब ये ऑनलाइन लीक हो गई।

ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म एनिमल ऑनलाइन लीक हो चुकी है। रिलीज के चंद घंटों बाद ही फुल एचडी प्रिंट में लीक हुई है। ऐसे में अब फिल्म की कमाई पर काफी असर पड़ सकता है। एंटरटेनमेंट पोर्टल का दावा है कि फिल्म लीक होने के बाद उसको लगातार सोशल मीडिया पर भी लोग शेयर कर रहे हैं।

Animal

बता दें कि फिल्म एनिमल टेलीग्राम, तमिलरॉकर्स, मूवीरुलज़, तमिलएमवी, फिल्मीज़िला, इबोम्मा जैसी टोरेंट वेबसाइटों पर फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब कोई फिल्म ऑनलाइन लीक हुई हो। बल्कि फिल्म एनिमल के साथ उसी दिन रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर रिलीज के कुछ घँटों में ही लीक हो गई थी।

फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी बाप-बेटे के बीच रिश्ते और हुई अनबन के इर्द-गिर्द घुमती है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना ने पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर की। दिलचस्प बात ये है कि इसमें बॉबी देओल ने विलेन की भूमिका निभाई। पूरी फिल्म में गूंगा बनकर बिना एक शब्द के भी एक्टर ने फैंस को काफी एंटरटेन किया। लोग उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

3 घंटे 35 मिनट की फिल्म एनिमल ने ओपनिंग डे पर जबरदस्त धमाल मचाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 63 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया और इसी के साथ ये इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। फैंस फिल्म की धड़ाधड़ टिकट बुक रहे हैं लेकिन अब ऑनलाइन लीक होने के बाद देखना होगा कि फिल्म की कमाई का ग्राफ आने वाले दिनों में कैसा रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+