Waheeda Rehman को देख पैपराजी ने की धक्का-मुक्की, बचाव के लिए आए रणबीर कपूर, फैंस ने की तारीफ
National Film Awards 2023: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट को उनकी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान रणबीर ने आलिया की फोटो अपने फोन से क्लिक की। इसके अलावा वह उन्हें प्रोटेक्ट करते हुए दिखाई दिए। जिसकी कई सारी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
अब रणबीर कपूर का एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें वह वहीदा रहमान को मीडिया से प्रोटेक्ट करते हुए नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि, सभी फोटोग्राफर वहीदा रहमान की फोटो क्लिक करने उनके टेबल तक आते हैं और वहीं खड़े हो जाते हैं। इस दौरान एक्ट्रेस का टेबल अचानक से खिसक जाता है जिससे वह घबरा जाती हैं।

वहीदा रहमान इसके बावजूद मीडिया को कुछ नहीं कहती। लेकिन ये सब देखकर पीछे बैठे रणबीर कपूर उठते हैं और मीडिया से कहते हैं, 'प्लीज थोड़ा संभालकर तस्वीरें लीजिए..'। रणबीर कपूर का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक फोटोग्राफर कह रहा है कि, 'अरे ये धक्का मुक्की मत करो यार। टेबल आगे जा रहा है क्या कर रहे हो आप लोग?'
अब रणबीर कपूर के इस अंदाज की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, जो इनके पिता ने किया यह भी वही कर रहे हैं। एक ने लिखा, रणबीर एक अच्छे इंसान हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये सच में एक अच्छे जेंटलमेन की निशानी है।' इस तरह से कमेंट कर लोग एक्टर की तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि, आलिया भट्ट को फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर तमाम फैंस और सेलिब्रिटीज इस सफलता के लिए बधाई दे रहे हैं। इसके अलावा कृति सेनन को फिल्म मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस समारोह में डायरेक्टर संजय लीला भंसाली शामिल नहीं हो सके।












Click it and Unblock the Notifications