Ranbir Kapoor ने इशारों में उड़ाया रणवीर सिंह का मजाक? शादी में नाचने को लेकर कर दिया तीखा तंज
Ranbir Kapoor News: उदयपुर में चल रही एक हाई-प्रोफाइल शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है। इस शाही समारोह में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की और मंच पर धमाकेदार परफॉर्मेंस भी दी है। रणवीर सिंह के डांस वीडियो की खूब चर्चा हो रही है। शादी में डांस करने को लेकर रनबीर कपूर ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन माना जा रहा है कि उनका इशारा एनर्जी बम रणवीर पर ही था।
उदयपुर में राजू रामलिंगा मंटेना की बेटी नेत्रा की शादी में रणवीर सिंह और डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के साथ उनके स्टेज मोमेंट्स इंटरनेट पर वायरल हो चुके हैं। इस बीच रणबीर कपूर का एक पुराना इंटरव्यू फिर से सुर्खियों में आ गया है। शादी में परफॉर्म करने के सवाल पर रामायण स्टार ने साफ कहा था कि वह कभी भी पैसों के लिए शादियों में परफॉर्म नहीं करेंगे।

Ranbir Kapoor को शादी में डांस करने से है ऐतराज
रनबीर कपूर ने साल 2011 में एक इंटरव्यू में कहा था कि वह शादी में पैसों के लिए डांस नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा था कि मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं है कि लोग हाथ में शराब की गिलास लेकर खड़े हों और उनके सामने मैं नाचूं। इसी इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह अपने परिवार, पृथ्वीराज कपूर की विरासत, राज कपूर की परंपरा और अपने पिता ऋषि कपूर के संस्कारों की वजह से शादियों में नाचने का काम नहीं करते हैं। हालांकि, इस इंटरव्यू में आगे उन्होंने कहा था कि जो लोग ऐसा करते हैं, मैं उन्हें भी गलत नहीं मानता हूं।
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनकी गर्लफ्रेंड संग झूमे रणवीर सिंह, नेत्रा मंटेना–वामसी गदिराजू की शादी ने मचाई धूम
Ranveer Singh का शादियों में डांस होता है वायरल
उदयपुर में राजू रामलिंगा मंटेना की बेटी नेत्रा की शादी में बॉलीवुड सितारों का तड़का खूब देखने को मिला। वायरल क्लिप्स में रणवीर सिंह स्टेज पर डांस कर रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनकी पार्टनर बेट्टीना एंडरसन को भी 'व्हाट झुमका?' गाने पर डांस करने के लिए कहते नजर आते हैं। रणवीर सिंह इससे पहले भी कई फंक्शन में परफॉर्म कर चुके हैं। अंबानी की शादी में भी उन्होंने गेस्ट को काफी एंटरटेन किया था। वह सैफई महोत्सव का भी हिस्सा बन चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Ranbir Alia House: 250 करोड़ में बनकर तैयार हुआ रणबीर और आलिया का आशियाना, जानें कब करेंगे गृहप्रवेश?












Click it and Unblock the Notifications