डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनकी गर्लफ्रेंड संग झूमे रणवीर सिंह, नेत्रा मंटेना–वामसी गदिराजू की शादी ने मचाई धूम

Netra Mantena Wedding: राजस्थान के उदयपुर में इन दिनों साल की सबसे ग्रैंड इंडियन वेडिंग हो रही है। अरबपति दंपत्ति पद्मजा और रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी उनके मंगेतर वामसी गदिराजू से हो रही है।

नेत्रा मंटेना-वामसी गदिराजू की शाही शादी
इस हाई-प्रोफाइल शादी में देसी ही नहीं, बल्कि विदेशी सेलेब्स की भी शानदार मौजूदगी देखने को मिल रही है। गत 21 नवंब 2025 (शुक्रवार) से शुरू हुए सेलिब्रेशन की शुरुआत बॉलीवुड स्टार्स, कृति सेनन और शाहिद कपूर, की जबरदस्त परफॉर्मेंस से हुई, जिसने पूरे माहौल को उत्सव रंग में रंग दिया था।

Netra Mantena Wedding

रणवीर सिंह की एंट्री ने शादी में लगाया तड़का

-शादी के संगीत समारोह में रणवीर सिंह ने हमेशा की तरह एनर्जी से भरी एंट्री की और मंच पर आग लगा दी। एक्टर ने अपने हिट पार्टी ट्रैक्स पर धमाकेदार डांस किया और अपनी फिल्म 'गली बॉय' का रैप सॉन्ग लाइव परफॉर्म करके महफिल ही लूट ली।

-वीडियो में रणवीर सिंह को स्टेज पर पूरी एनर्जी के साथ परफॉर्म करते हुए देखा गया। खास बात ये रही कि उन्होंने सिर्फ गेस्ट्स ही नहीं बल्कि दूल्हा-वधू को भी डांस फ्लोर पर ले आए। मंटेना परिवार के सदस्य भी रणवीर के साथ कदम से कदम मिलाते नजर आए।

जाह्नवी कपूर का 'परदेसिया' अंदाज सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपनी फिल्म परम सुंदरी के हिट सॉन्ग परदेसिया पर परफॉर्म करके शाम की रौनक दोगुनी कर दी। उनका ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस उनकी ग्रेस और एनर्जी की तारीफ करते नहीं थक रहे।

शाहिद कपूर के 'नगाड़ा' मूव्स पर झूम उठा पूरा उदयपुर

शाहिद कपूर ने भी नेत्रा-वामसी के वेडिंग फंक्शन में अपने सुपरहिट डांस नंबर पेश किए। एक्टर के 'नगाड़ा' परफॉर्मेंस के दौरान पूरा सभागार तालियों और हूटिंग से गूंज उठा। शाहिद की स्मूद मूव्स और स्टाइल ने सबका दिल जीत लिया।

जस्टिन बीबर और जेनिफर लोपेज मचाएंगे धूम

-इस शाही शादी में वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडीज और कई अन्य बॉलीवुड स्टार्स ने भी परफॉर्म करके समारोह को और खास बना दिया। इवेंट की होस्टिंग की जिम्मेदारी करण जौहर और सिंगर सौफी चौधरी ने संभाल रखी है।

-आपको बता दें कि नेत्रा मंटेना अमेरिका स्थित अरबपति रामा राजू मंटेना की बेटी हैं। वहीं दूल्हा वामसी गदिराजू सुपरऑर्डर के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) हैं। इस वेडिंग को लेकर इंटरनेशनल लेवल पर भी काफी चर्चा है।

-सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी पॉपस्टार जस्टिन बीबर और सुपरस्टार जेनिफर लोपेज भी इस शादी में स्पेशल परफॉर्मेंस देने के लिए भारत पहुंच चुके हैं। दोनों आज यानी 22 नवंबर 2025 की सुबह हुए फंक्शन्स में शामिल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+