Ramayana के सेट लीक हुआ वीडियो, राजा दशरथ के अवतार में दिखे अरुण गोविल, तैयार की गई राम नगरी

Ramayana Shooting Video: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म रामायण शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म को डायरेक्ट नितेश तिवारी कर रहे हैं। फिल्म का जब से ऐलान हुआ है ये खबरों में बनी रहती है। इस बीच फिल्म के सेट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्म रामायण के लिए राम नगरी अयोध्या का सेट तैयार किया गया है। सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल इस बार राजा दशरथ के रोल में नजर आएंगे। हालांकि इन तस्वीरों में रणबीर कपूर के राम वाले अवतार का लुक सामने नहीं आया।

Ranbir Kapoor

इन तस्वीरों में अरुण गोविल सेट पर मौजूद दो युवा लड़कों से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर जूम द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में अभिनेत्री लारा दत्ता कैकेयी के रूप में साड़ी पहने नजर आईं। इसके अलावा वह अपने गहनों से ढकी हुई थी। वहीं इसके अलावा फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी पूरी प्रोडक्शन टीम के साथ कुर्सी पर बैठे हुए नजर आए।

खबरें हैं कि इस फिल्म रामायण को तीन भागों में बनाया जाएगा जिसके लिए काफी बड़ा सेट तैयार किया गया है। जाहिर है कि इसमें मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया होगा। इंडिया टीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस सेट को बनाने के लिए 11 करोड़ खर्च किए गए हैं। वहीं रणबीर कपूर को भगवान राम के रोल में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+