सड़क पर रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण की हुई थी हाथापाई, Deepika के एक्स बॉयफ्रेंड को पीटा और फिर जो किया.......
Ranbir Kapoor and Deepika Padukone: बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार भले ही आज एक्टर रणवीर सिंह की पत्नी हों लेकिन एक समय पर वह एनिमल के लीड हीरो रणबीर कपूर के प्यार में पागल थीं। कहा जाता है कि रणबीर कपूर से ब्रेकअप होने के बाद लंबे समय तक दीपिका पादुकोण डिप्रेशन की शिकार हो गई थीं। उन्होंने खुद को घर में बंद कर लिया था और अपने आप को बाहर की दुनिया से अलग कर लिया था।
दीपिका पादुकोण-रणबीर कपूर की डेटिंग
बाद में इलाज के बाद दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में वापसी की थी और आज के समय में वह एक दमदार हीरोइन बनकर उभरी हैं। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने साल 2007 से एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। हालांकि कुछ समय बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

दीपिका और निहार पांड्या की रिलेशनशिप
जानकारी के अनुसार रणबीर कपूर को डेट करने से पहले दीपिका पादुकोण मॉडल निहार पांड्या के साथ रिलेशनशिप में थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निहार से अलग होने के बाद भी दीपिका अपने एक्स बॉयफ्रेंड निहार के साथ टच में थीं जो कि रणबीर कपूर को बिल्कुल पसंद नहीं था। दीपिका जब भी निहार के साथ बात करती थीं तो रणबीर कपूर को काफी जलन होती थी।
रणबीर कपूर ने निहार पांड्या को पीटा था
एक अंग्रेजी बेवसाइट की खबर के अनुसार एक बार तो रणबीर कपूर को निहार पर इतना गुस्सा आया था कि उन्होंने बीच सड़क पर ही निहार को पीट दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर से डेटिंग करने के दौरान दीपिका पादुकोण एक बार अपने एक्स बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची थीं। दोनों साथ में एक रेस्तरां में लंच किया था। उस समय रणबीर कपूर मुंबई में मौजूद नहीं थे।
निहार के साथ लंच पर गई थीं दीपिका
रणबीर कपूर अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए ऊटी गए हुए थे। उसी समय दीपिका पादुकोण अपने एक्स बॉयफ्रेंड निहार पांड्या के साथ लंच पर गई थीं। दावा किया जाता है कि रणबीर ने मुंबई लौटते ही दोनों को साथ में देखा था और ऐसे में गुस्से में निहार को सड़क के बीच में ही पीटने लगे थे।
दीपिका को लेकर पजेसिव थे रणबीर कपूर
कहा जाता है कि रणबीर कपूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लेकर काफी पजेसिव थे और उन्हें किसी और के साथ देखना बिल्कुल पसंद नहीं करते थे। रिपोर्ट् में कहा गया है कि जब दीपिका पादुकोण बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'चांदनी चौक टू चाइना' के लिए रोमांटिक सीन्स की शूटिंग कर रही थीं तो रणबीर को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा था। यही कारण है कि वह अक्षय कुमार से कभी बात नहीं करते थे।












Click it and Unblock the Notifications