Ranbir Kapoor ने रचा इतिहास, टाइम मैगजीन के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में बनाई जगह, कौन-कौन हैं लिस्ट में?

Ranbir Kapoor: जहां एक ओर बॉलीवुड में धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को लेकर चर्चा जोरों पर है, वहीं दूसरी तरफ रणबीर कपूर ने ग्लोबल मंच पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

TIME 100 लिस्ट में चमका भारतीय सिनेमा का सितारा
फिल्म रामायण से जुड़े एक्टर रणबीर कपूर का नाम इस साल TIME मैगजीन की प्रतिष्ठित 100 Most Influential People लिस्ट में शामिल किया गया है।

Ranbir Kapoor

साल 2026 की लिस्ट में कई बड़े नाम

-हर साल TIME मैगजीन दुनिया के उन 100 लोगों की सूची जारी करती है, जिन्होंने अपने काम और प्रभाव से वैश्विक स्तर पर अलग पहचान बनाई हो। साल 2026 के इस लिस्ट में राजनीति, बिजनेस कला और टेक्नोलॉजी से जुड़े कई बड़े नाम शामिल हैं।

Shah Rukh Khan Bodyguard: शाहरुख खान ने अपने बॉडीगार्ड को नहीं दी करोड़ों की सैलरी? यासीन खान ने खोला राज
Shah Rukh Khan Bodyguard: शाहरुख खान ने अपने बॉडीगार्ड को नहीं दी करोड़ों की सैलरी? यासीन खान ने खोला राज

-इसी लिस्ट में बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणबीर कपूर का नाम शामिल होना भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है। उनके अलावा भारतीय मूल के मशहूर शेफ विकास खन्ना (Vikas Khanna) को भी इस लिस्ट में जगह मिली है।

ग्लोबल दिग्गजों के बीच रणबीर ने बनाई खास पहचान

इस साल की लिस्ट में डोनाल्ड ट्रम्प, बेन स्टिलर, सुंदर पिचाई और Xi Jinping जैसे प्रभावशाली नाम शामिल हैं। ऐसे दिग्गजों के बीच रणबीर कपूर का नाम आना उनके बढ़ते ग्लोबल प्रभाव को दर्शाता है।

आयुष्मान खुराना ने लिखा रणबीर कपूर का प्रोफाइल

-दिलचस्प बात ये है कि TIME मैगजीन में रणबीर कपूर का प्रोफाइल अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने लिखा है। उन्होंने रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए कहा है कि कुछ कलाकार विरासत पाने की कोशिश करते हैं जबकि कुछ अपनी कला से खुद ही विरासत बन जाते हैं और रणबीर उसी श्रेणी में आते हैं।

-आयुष्मान खुराना ने ये भी कहा है कि रणबीर कपूर ने खुद को सिर्फ बॉक्स ऑफिस और ओपनिंग कलेक्शन तक सीमित नहीं रखा है बल्कि अपनी अभिनय शैली से एक अलग पहचान भी बनाई है।

'सिर्फ स्टार नहीं एक कहानीकार हैं रणबीर कपूर'

प्रोफाइल में रणबीर कपूर को सिर्फ एक एक्टर नहीं बल्कि एक ऐसे कहानीकार के रूप में बताया गया है जो अपनी फिल्मों के जरिए वैश्विक दर्शकों से जुड़ते हैं। इसमें ये भी उल्लेख किया गया कि भारतीय सिनेमा की भव्यता और विविधता के बीच रणबीर कपूर की अभिनय शैली सादगी और गहराई से भरी हुई है। वह उन कलाकारों में से हैं जो बिना शोर किए भी गहरी छाप छोड़ जाते हैं।

भारतीय प्रतिनिधित्व को मिली मजबूती

इस लिस्ट में शेफ विकास खन्ना का नाम भी शामिल होना भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को दर्शाता है। उन्होंने पाक कला के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

TIME मैगजीन का मैसेज: बदलती दुनिया के चेहरे

TIME मैगजीन ने अपनी इस लिस्ट के जरिए उन लोगों को सम्मानित किया है, जो अलग-अलग क्षेत्रों में अपने काम से दुनिया को प्रभावित कर रहे हैं और संस्कृति को नए आयाम दे रहे हैं।

क्यों खास है रणबीर कपूर की ये उपलब्धि?

रणबीर कपूर का इस लिस्ट में शामिल होना सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए भी बड़ी पहचान है। ये दर्शाता है कि आज बॉलीवुड के कलाकार न सिर्फ देश में बल्कि वैश्विक मंच पर भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+