'सास-बहू के बीच चल रहा झगड़ा', नीतू कपूर ने कैमरे के सामने आलिया को किया इग्नोर, वायरल हुआ वीडियो
Alia Bhatt ignored Neetu Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की। इस फिल्म को फैंस का खूब सारा प्यार मिला। वहीं लोगों ने रणबीर की एक्टिंग को भी खूब पसंद किया। ऐसे में बीती रात फिल्म एनिमल की सक्सेस पार्टी रखी गई। जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट के अलावा कई बॉलीवुड सितारे भी नजर आए।
फिल्म एनिमल की सक्सेस पार्टी के कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस दौरान पार्टी में रणबीर कपूर ने अपनी पत्नी आलिया भट्ट और मां नीतू कपूर के साथ एंट्री ली। एक्टर ने अपने परिवार के साथ पैपराजी को खूब जमकर पोज दिए। वहीं कैमरा के सामने एक बार फिर नीतू कपूर बहू आलिया को इग्नोर करती नजर आईं। जिसका वीडियो इस वक्त काफी चर्चा में है।

दरअसल, इस इवेंट के दौरान रणबीर कपूर पहले अपनी मां नीतू का हाथ पकड़कर एंट्री ली। इसके बाद उनके साथ महेश भट्ट और आलिया भट्ट भी पैपराजी के सामने फोटो क्लिक कराने लगे। ऐसे में रणबीर ने तुरंत आलिया को अपना हाथ पकड़ने को कहा और एक्ट्रेस उन्हें निहारने लगीं। लेकिन एक भी ऐसा मौका नहीं आया जब आलिया ने अपनी सास की तरफ देखा हो। यहां तक कि दोनों ने एक भी बार फोटो एकसाथ नहीं क्लिक कराई। दोनों ही पोज देते वक्त एक दूसरे को इग्नोर करती हुई नजर आईं।
विरल भयानी ने सास-बहू का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। नेटिजेन्स इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, दोनों के बीच कुछ तो गड़बड़ है। एक ने लिखा, 'लगता है दोनों एक दूसरे को पसंद ही नहीं करते।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'नीतू को अब दोनों को उनका स्पेस देना चाहिए।' एक ने लिखा, 'ये कितना ज्यादा अपने बेटे को कंट्रोल करती है।'
बता दें कि, ये कोई पहला मौका नहीं था जब नीतू कपूर ने आलिया भट्ट को यूं सरेआम इग्नोर किया हो। बल्कि फिल्म एनिमल के प्रीमियर के दौरान उन्होंने एक भी बार अपनी बहू के साथ मीडिया को पोज नहीं दिए। उन्होंने तब भी रणबीर का हाथ पकड़कर ऐसे ही एंट्री की थी। खैर दोनों के बीच अनबन है या नहीं वो तो सास बहू ही बता सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications