Video: रणबीर कपूर की 'एनिमल' का दिखा ऐसा क्रेज, फैंस ने थिएटर के अंदर ही जला दिए पटाखे और फिर जो हुआ......

Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'एनिमल' इस समय सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इस फिल्म को लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ही वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। वहीं फिल्म 'एनिमल' को सेलिब्रेट करने के लिए फैंस इस कदर बेकाबू हो गए कि सिनेमाघरों में ही पटाखे चलाने लगे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

थिएटर में लोगों ने जलाए पटाखे
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि स्क्रीन पर रणबीर और बॉबी देओल का दमदार फाइट सीन चल रहा है। इस सीन पर थिएटर में जहां जमकर तालियां और सीटी बज रही थीं, वहीं कुछ फैंस इसे देखकर इस कदर उत्साहित हो गए थे कि वह थिएटर के अंदर स्क्रीन के सामने ही पटाखे जलाने लगे थे।

Animal

'एनिमल' को देख क्रेजी हुए फैंस
वीडियो में फैंस थिएटर हॉल में एकदम स्क्रीन के आगे आकर आतिशबाजी करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि 'एनिमल' में रणबीर कपूर और बॉबी देओल के खूंखार लुक और दमदार एक्शन ने लोगों को हैरान कर दिया है। लोगों को फिल्म में ये दोनों ही किरदार बहुत पसंद आ रहे हैं।

'टाइगर 3' की स्क्रीनिंग पर भी फोड़े गए थे पटाखे
ये पहली बार नहीं है जब फैंस को किसी थिएटर के अंदर पटाखे फोड़ते देखा गया है। पिछले महीने सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' की स्क्रीनिंग के दौरान भी ऐसी ही घटना सामने आई थी। 'टाइगर 3' दिवाली वाले दिन यानी 12 नवंबर 2023 को रिलीज हुई थी। उस समय मूवी हॉल के अंदर पटाखे फोड़ने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी। वहीं बाद में सलमान खान ने भी वायरल वीडियो पर रिएक्शन दिया था और घटना की निंदा भी की थी।

रणबीर कपूर के 'एनिमल' को मिली बंपर ओपनिंग
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने ओपनिंग डे पर भारतीय बॉक्स ऑफिस में 63 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया है। वहीं इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 116 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके अलावा उम्मीद है कि ये फिल्म दूसरे दिन ही भारत में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर लेगी। आपको बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा इस फिल्म के डायरेक्टर हैं। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल ने अहम रोल निभाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+