TJMM Box Office Day 4: 'तू झूठी मैं मक्कार' की बढ़ी रफ्तार, वीकेंड पर किया इतने करोड़ का कलेक्शन
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
Tu Jhoothi Main Makkar Box Office Collection 4: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' 8 मार्च को होली पर रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज होने के बाद से लगातार फैंस की ओर से इसे खूब प्यार मिल रहा है। होली पर फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी। वहीं अब वीकेंड पर भी फिल्म की धमाकेदार कमाई देखने को मिली। फिल्म में रणबीर और श्रद्धा की कैमिस्ट्री फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही। यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब आपको बताते हैं कि, रिलीज के चौथे दिन वीकेंड पर फिल्म ने कितनी कमाई की।

चौथे दिन फिल्म ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
वर्ल्ड वाइड के मुताबिक, चौथे दिन फिल्म तू झूठी मैं मक्कार की जबरदस्त कमाई हुई है। अगर सभी आंकड़ों पर नजर डालें तो पहले दिन होली पर 15.73 करोड़ का बॉक्स ऑफिस किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 10.34 करोड़ कमाई की थी। आंकड़ों के मुताबिक दूसरे दिन 34 प्रतिशत कमाई में गिरावट देखने को मिली। वहीं शुक्रवार को 10.52 करोड़ यानी 2% का उछाल देखने को मिला। लेकिन, शनिवार के दिन फिल्म की कमाई में 68 प्रतिशक उछाल आया है। जी हां रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को फिल्म ने 17.75 करोड़ की कमाई की है। कुल मिलाकर, फिल्म ने 4 दिन में ही फिल्म ने 50 करोड़ का कलेक्शन कर सबसे ज्यादा कमाई कर डाली।
तू झूठी मैं मक्कार में ये सितारे भी आए नजर
फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में पहली बार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जबरदस्त ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री देखने को मिली। जिसने फैंस का दिल जीत लिया। फिल्म में रणबीर और श्रद्धा कपूर के अलावा अनुभव बस्सी और डिंपल कपाड़िया भी लीड रोल में नजर आए। इस फिल्म से निर्माता बोनी कपूर ने भी अपना एक्टिंग डेब्यू किया है। देखना होगा कि, आने वाले दिनों में यह फिल्म और क्या कमाल कर पाती है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications