Tu Jhoothi Main Makkar Day 1: ओपनिंग डे पर 'तू झूठी मै मक्कार' ने मचाया धमाल, पहले दिन की इतने करोड़ की कमाई
8 मार्च को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार सिनेमाघरों में रिलीज हुई । ओपनिंग डे पर ही फिल्म की शानदार शुरूआत हुई।
Tu Jhoothi Main Makkar 1 Day: लंबे समय से फैंस रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब 8 मार्च को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लव रंजन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को कई राज्यों में होली के त्योहार का काफी फायदा मिला है। जिसकी वजह से फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरूआत की। आइए जानते हैं कि, पहले दिन फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की।

पहले दिन बॉक्स ऑफिस मचाया धमाल
रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' ने पहले ही दिन जबरदस्त कलेक्शन किया। रिलीज होते ही इस फिल्म ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये की धुआंधार कमाई की। कहा जा रहा है कि, त्योहार की वजह से पहले दिन सिनेमाघरों में सुबह कुछ खास भीड़ नहीं नजर आई। लेकिन, दिन तक फैंस की तादात 17.16% तक बढ़ गई थी। त्योहार खत्म होने के बाद रात के शोज धड़ाधड़ बुक हो रहे थे और ये औसत 25.95% तक जा पहुंचा। फिल्म रिलीज होने से पहले एडवांस बुकिंग के कारण फिल्म ने 10-11 करोड़ की कमाई कर ली थी।
भूल भुलैया 2 को भी पछाड़ा
फिल्म ने पहले दिन के कलेक्शन के मुताबिक कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 को भी पछाड़ दिया। बता दें कि, भूल भुलैया 2 ने पहले दिन 13 करोड के आसपास की कमाई की थी। पहले दिन फिल्म ने जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है उसके बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि, शाहरुख खान की पठान के बाद अब एक बार फिर सिनेमाघरों में लोगों की लंबी कतारों का दौर फिर लौट आएगा। बता दें कि, फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के अलावा डिम्पल कपाड़िया और अनुभव सिंह बस्सी भी हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications