इस लग्जरी कैंप में रणवीर-आलिया ने बिताए खास पल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई अनदेखी तस्वीरें

नई दिल्ली, सितंबर 29: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने राजस्थान के जोधपुर में अपनी प्रेमिका एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ अपना 39 वां जन्मदिन मनाया। दोनों ने इस बार साथ में बर्थडे सेलिब्रेट किया और साथ में क्वालिटी टाइम भी बिताया। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर को बर्थडे विश करते हुए कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। कपल की राजस्थान ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

कैंपिंग साइट पर छुट्टियां एंजॉय करते दिखा कपल

कैंपिंग साइट पर छुट्टियां एंजॉय करते दिखा कपल

कपल के एक इंस्टाग्राम फैन पेज द्वारा साझा की गई तस्वीरों में आलिया और रणबीर को कैंपिंग साइट अपनी छुट्टियों को एंजॉय करते देखा जा सकता है। फोटोज में रणबीर सिल्वर कलर का तकिया लगाए लेटे दिख रहे हैं। वहीं आलिया बैठी हैं और उनसे बात कर रही हैं। दोनों के वेकेशन के अनदेखे पल इनके फैंस के बीच चर्चा में छाए हुए हैं। इससे पहले आलिया भट्ट ने भी इसी लोकेशन से अपनी और रणबीर की फोटो शेयर की थी और उन्हें बर्थडे विश किया था।

आलिया फोटो शेयर किया था प्यार का इजहार

आलिया फोटो शेयर किया था प्यार का इजहार

आलिया ने रणबीर के बर्थडे पर उनकी तस्वीर शेयर करके पहली बार खुलकर अपनी फीलिंग्स का इजहार किया। आलिया ने फोटो के साथ लिखा, हैपी बर्थडे मेरी जिंदगी। वह कई मौकों पर रणबीर को लेकर अपना प्यार जाहिर कर चुकी हैं। इस फोटो में दोनों किसी झील के पास सनसेट निहारते नजर आ रहे हैं। आलिया की लोकेशन सुजान जवाई कैंप दिखाई दे रही है। यह लग्जरी सफारी कैंप है।

वेडिंग वेन्यू देखने आने की अटकलें

वेडिंग वेन्यू देखने आने की अटकलें

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ इन दिनों जोधपुर में हैं। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों अपना वेडिंग वेन्यू देखने जोधपुर पहुंचे हैं। दोनों की शादी को लेकर काफी समय से चर्चाएं हो रही हैं। इससे पहले आलिया मुंबई में रणबीर कपूर के अपार्टमेंट का कंस्ट्रक्शन देखने भी पहुंची थीं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि, शादी के बाद ये लव बर्ड्स इसी घर में शिफ्ट होने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+