गर्लफ्रेंड अलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्‍म पर रणबीर ने गंगूबाई' पोज बनाकर दिया अनोखा रिएक्‍शन

Ranbir gave a unique reaction by making 'Gangubai' pose on girlfriend Alia Bhatt's upcoming film

नई दिल्ली, 05 फरवरी। आलिया भट्ट ने अपनी आने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में आलिया का लुक और अदाकारी ऐसी है जिसमें उन्‍हें पहले कभी नहीं देखा गया है। गंगूबाई काठियावाड़ी का दूसरा ट्रेलर रिलीज होते ही कई सेलिब्रेटीज ने आलिया की तारीफ की वहीं आलिया के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर ने बिलकुल अंदाज में आलिया की एक्टिंग की तारीफ की है।

रणबीर ने कॉपी किया आलिया का 'गंगूबाई' पोज

रणबीर ने कॉपी किया आलिया का 'गंगूबाई' पोज

रणबीर और आलिया लंबे समय से सीरियस रिलेशनशिप में और दोनों आए दिन एक साथ नजर आते हैं दोनों ने लोगों के बीच अपने रिलेशन का खुलासा भी किया है। वहीं अब प्रेमिका आलिया की इस नई फिल्‍म के ट्रेलर रिलीज पर जब पपराज़ी ने पूछा कि ट्रेलर कैसा लगा तो उन्‍होंने फिल्‍म का आलिया के नमस्ते पोज़ को कॉपी किया था, रणबीर कपूर पीछे पलट कर दोनो हाथ उठाकर जोड़ दिए। वो गंगूबाई का पोज कॉपी करते नजर आएं।

आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को बताया बेस्‍ट लवर

आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को बताया बेस्‍ट लवर

रणबीर के इस रिएक्‍शन के कुछ घंटों बाद, आलिया भट्ट ने अपनी और रणबीर कपूर का एक कोलाज इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया और लिखा: "अब तक का सबसे अच्छा लवर ।"

नीतू और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी की तारीफ

नीतू और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी की तारीफ

रणबीर कपूर की मां नीतू और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी गंगूबाई काठियावाड़ी ट्रेलर को खूब सराहा। रिद्धिमा ने लिखा, "ओएमजी! देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती।" नीतू कपूर ने लिखा: "उफ्फ!"

महेश भट्ट ने कहा- इसलिए कर पाई अच्‍छे से किरदार

महेश भट्ट ने कहा- इसलिए कर पाई अच्‍छे से किरदार

महेश भट्ट ने एक्‍ट्रेस बेटी आलिया भट्ट के फिल्‍म ट्रेलर पर अपना रिएक्शन दिया। डॉयरेक्‍टर महेश भट्ट ने कहा आलिया खुद को गंगूबाई के रूप में इसीलिए स्थापित कर पाई हैं क्योंकि उन्हें मॉडल की तरह नहीं ढाला गया था।'

रणबीर कपूर आलिया के साथ अपने रिलेशन का कर चुके हैं खुलासा

रणबीर कपूर आलिया के साथ अपने रिलेशन का कर चुके हैं खुलासा

रणबीर कपूर ने 2020 में आलिया के साथ अपने रिलेशन को सार्वजनिक कर दिया था। अब तक दोनों की शादी भी हो चुकी होती लेकिन कोरोना महामारी के कारण उनकी शादी बार-बार टलती जा रही है। रणबीर कपूर अक्सर आलिया भट्ट के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर दिखाई देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+