Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दूरदर्शन पर होंगे रामलला के दिव्य दर्शन, हर रोज सुबह 6.30 बजे नित्य आरती का होगा लाइव प्रसारण

Ramlala Aarti on Doordarshan: दूरदर्शन नेशनल अब हर दिन सुबह 6:30 बजे अयोध्या के श्री रामलला मंदिर से भव्य आरती का सीधा प्रसारण करेगा। अब हर दिन भक्त भगवान श्री रामलला के दिव्य दर्शन कर सकते हैं।

बताते चलें कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की थी। मंदिर में हर दिन पूजा अर्चना करने और रामलला के दर्शन करने के लिए हजारों भक्त पहुंचते हैं। रामलला की एक झलक पाने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रहती है।

Ramlala Aarti

प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रीराम की छवि जैसे ही भक्तों के सामने आई, तो हर कोई उन्हें देखता ही रह गया। श्यामल मनोहर बालरूप में श्रीराम को देखकर भक्तों की आंखें थक नहीं रही थीं। ये ठीक ऐसा ही था, जैसा कि संत कवियों ने अपने-अपने राम की छवि को गढ़ते हुए वर्णन किया है।

अब दूरदर्शन में रामलला की लाइव आरती के प्रसारण की खबरें जैसे ही सामने आईें, लोगों की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा। अयोध्या में राममंदिर में लोगों की भीड़ के चलते हर किसी के लिए रामलला की लाइव आरती का गवाह बन पाना आसान नहीं हो पाता। ऐसे में जबसे खबरें आई हैं कि दूरदर्शन में इसका प्रसारण किया जाएगा तो भक्तों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+